फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad: Corporation's SE and clerk arrested taking bribe of Rs 1.40 lakh have already taken two lakh rupees

फरीदाबाद: निगम का एसई और क्लर्क 1.40 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, दो लाख रुपये पहले ही ले चुके

Tue, 15 Feb 2022 09:06 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 15 Feb 2022 09:06 PM IST
सार

नगर निगम में रवि शर्मा एक्सटेंशन पर अधीक्षण अभियंता के पद पर तैनात हैं, जबकि रवि शंकर एकाउंट विभाग में क्लर्क है। वार्ड 38 में एक कम्यूनिटी सेंटर के निर्माण से संबंधित बिलों को पास करवाने की एवज में अधीक्षण अभियंता और क्लर्क द्वारा 3.40 लाख रुपये की मांग की गई थी।

विज्ञापन
Faridabad: Corporation's SE and clerk arrested taking bribe of Rs 1.40 lakh have already taken two lakh rupees
फरीदाबाद नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने ठेकेदार का बिल पास करने के एवज में 1.40 लाख रुपये की रिश्वत लेते अधीक्षण अभियंता (एसई) रवि शर्मा और अकाउंट ब्रांच में तैनात क्लर्क रवि शंकर शर्मा को रंगे हाथ पकड़ लिया। एसई के पास से 50 हजार रुपये और क्लर्क के पास से 90 हजार रुपये बरामद हुए हैं। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो की कार्रवाई से निगम मुख्यालय में खलबली मच गई है।

विज्ञापन


नगर निगम में रवि शर्मा एक्सटेंशन पर अधीक्षण अभियंता के पद पर तैनात हैं, जबकि रवि शंकर एकाउंट विभाग में क्लर्क है। वार्ड 38 में एक कम्यूनिटी सेंटर के निर्माण से संबंधित बिलों को पास करवाने की एवज में अधीक्षण अभियंता और क्लर्क द्वारा 3.40 लाख रुपये की मांग की गई थी।

विज्ञापन

सतर्कता ब्यूरो के अधिकारियों के मुताबिक दो लाख रुपये की रिश्वत पहले ही ठेकेदार ने दे दी थी। बाकी रकम के लिए अधीक्षण अभियंता ठेकेदार यशमोहन पर दबाव बना रहा था। इसकी शिकायत ठेकेदार ने सतर्कता ब्यूरो में की।

मंगलवार सुबह टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

इसके आधार पर मंगलवार सुबह विजिलेंस की टीम नगर निगम के मुख्यालय पर पहुंच गई। इस दौरान टीम ने रिश्वत लेते हुए दोनों को पकड़ लिया। टीम आरोपियों को पकड़ कर अपने साथ ले गई। पूरे दिन शहर में यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed