फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad at number four in Nirogi scheme

Faridabad News: निरोगी योजना में चौथे नंबर पर फरीदाबाद

Thu, 02 Nov 2023 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Faridabad at number four in Nirogi scheme
फरीदाबाद। निरोगी योजना के तहत सबसे ज्यादा लाभार्थी को उपचार देने में जिला चौथे नंबर पर है। योजना के तहत परिवार पहचान पत्र में जिनकी आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम है। उनको 5 लाख रुपये तक का उपचार मुफ्त में दिया जा रहा हैं। अभी तक जिले के एक लाख 87 हजार 286 लाभार्थियों को अभी तक लाभ मिल चुका है। इस योजना के तहत जिले के 11 लाख 4 हजार 61 को उपचार दिया जाएगा। इस योजना के तहत हर रोज जिले के करीब 1300 लोगों की स्क्रीनिंग की जाती है।
विज्ञापन



जिले में एक लाख 80 हजार से कम आय वाले लोगों के लिए निरोगी योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार कार्ड बनाया जा रहा है। पहले जिले के 6.82 लाख लोगों को योजना में शामिल किया गया था। अब परिवार पहचान पत्र में आय सत्यापन होने के बाद यह संख्या बढ़कर 11 लाख 4 हजार 61 हो गई हैं। जिसके तहत अभी तक एक लाख 87 हजार 286 लोगों के कार्ड बनाकर स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जिसमें 2212 लोग एनिमिया से ग्रस्त पाए गए है। इसके अलावा 2 मरीज मलेरिया से, 8 मरीज टीबी से, 16 मरीज हृदय से, 706 मरीज बीपी से और 441 मरीज शुगर से ग्रस्त पाए गए हैं। इसके चलते फरीदाबाद जिला स्क्रीनिंग और कार्ड बनाने में चौथे नंबर पर है।
विज्ञापन




शीर्ष चार में आया फरीदाबाद जिला

इस योजना के तहत गुरुग्राम जिले के दो लाख 9 हजार 513 लोगों को लाभ मिल चुका है। जिसके चलते पूरे प्रदेश में गुरुग्राम इस योजना में पहले नंबर पर हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर एक लाख 92 हजार 633 के साथ भिवानी रहा। करनाल एक लाख 90 हजार 235 से तीसरे नंबर पर हैं। फरीदाबाद जिला एक लाख 87 हजार 286 के तहत चौथे नंबर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक सप्ताह में लगते हैं 90 कैंप

नियोग योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिले। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक सप्ताह में 90 कैंप का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें प्रति सप्ताह 1500 से ज्यादा बच्चों के स्कूलों में जाकर कार्ड बनाकर उपचार दिया जा चुका हैं। उनके द्वारा 359 स्कूलों में से करीब 70 प्रतिशत स्कूलों को भी कवर किया जा चुका है। निरोगी योजना की टीम समय-समय पर लोगों को घरों और गांव जाकर जागरूक करती है। हर रोज 1200 से 1400 लोगों की स्क्रीनिंग की जाती है। जिसके बाद उनको बीमारी के अनुसार उपचार दिया जाता है।




वर्जन
इस योजना के बारे में लोगों को जागरूक करने के समय-समय पर शिविर का आयोजन किया जाता है। इससे ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग आगे आकर कार्ड बनवाकर उपचार ले रहे हैं।
- डॉ. एमपी सिंह, नोडल अधिकारी, निरोगी योजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed