{"_id":"61d08a0bf2e5071bd463d90d","slug":"faridabad-after-seven-months-maximum-107-cases-of-corona-faridabad-news-noi624586726","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद : सात माह बाद कोरोना के सर्वाधिक 107 केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद : सात माह बाद कोरोना के सर्वाधिक 107 केस
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के तेजी से हो रहे विस्तार के कारण स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ने लगी है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने करीब सात महीने बाद 107 मामलों की पुष्टि की। अब तक जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 261 हो गई है। बीते 24 घंटों में दो मरीजों ने कोरोना को मात दी।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शनिवार को सभी नए मामलों की पुष्टि पॉश इलाकों से हुई है। इनमें सबसे अधिक 14 मामले सेक्टर-21 और 15 मामले सेक्टर-9 मिले हैं। इन क्षेत्रों के अलावा सेक्टर-6, 7, 11, 14, 15, 16, 17, 28, 29, 30, 45, 49,82, 83, 84, 87, 88 से नए मामलों की पुष्टि हुई है। इस समय 255 संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि छह संक्रमित अस्पताल में उपचाराधीन हैं। संक्रमण मामलों के दोगुने होने की समय सीमा भी इस कारण तेजी से बदल रही है। जिले में मौजूदा मामलों के दोगुने होने की दर 937 दिन हो गई है, जबकि एक दिन पहले यह दर 3853 दिन थी। कोरोना से रिकवरी रेट घटकर 99.02 फीसदी हो गई है।
24 घंटों में लिए गए 3279 सैंपल
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण के साथ दो गज दूरी व मास्क जरूरी है। बीते 24 घंटे में 3279 लोगों के नमूने लिए गए।
- डॉ. रामभगत, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी