{"_id":"66ee159b63ecd489b8013989","slug":"family-of-teenager-missing-for-three-days-blocked-air-force-road-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-31110-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तीन दिन से लापता किशोर के परिजन ने एयरफोर्स रोड पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तीन दिन से लापता किशोर के परिजन ने एयरफोर्स रोड पर लगाया जाम
विज्ञापन
किराना कारोबारी का पुत्र बुधवार को लापता हुआ था, तलाश में क्राइम ब्रांच कैट की मदद ली गई
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सारन थाना क्षेत्र निवासी एक किराना कारोबारी का 16 वर्षीय पुत्र बुधवार से लापता था। परिजनों की शिकायत पर सारन थाना में भी मामला दर्ज किया गया था। तीन दिनों से किशोर की जानकारी न मिलने पर परिजनों और आसपास के क्षेत्रवासियों ने शुक्रवार दोपहर एयरफोर्स मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजन पुलिस की ओर से इस मामले में गंभीर न होने का आरोप लगा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
पुलिस ने बताया कि सारन थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बुधवार को सारन थाने की पुलिस को शिकायत में बताया कि उनका 16 वर्षीय बेटा घर से कहीं चला गया। उसकी काफी तलाश करने पर भी जानकारी नहीं मिली। पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि शिकायत मिलते ही मामला दर्जकर किशोर की तलाश शुरू कर दी। उसकी तलाश में क्राइम ब्रांच कैट की मदद ली गई। शुक्रवार दोपहर पुलिस पर लापता किशोर को नहीं ढूढ़ पाने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने एयरफोर्स मार्ग पर जाम लगा दिया। लोग रोड पर ही पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन करने लगे। इससे आवागमन ठप हो गया।
मौके पर पहुंची सारन थाना और पर्वतीय कॉलोनी चौकी की पुलिस ने लोगों को समझाया। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। उधर पर्वतीय कॉलोनी पुलिस चौकी के प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार शाम लापता किशोर अपने आप घर पहुंच गया।