फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Family attacked over financial dispute

Faridabad News: रुपये के लेनदेन के विवाद में परिवार पर हमला

Mon, 24 Aug 2026 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Family attacked over financial dispute
फरीदाबाद। छांयसा थाना क्षेत्र के गांव जवां में 85 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद के बाद परिवार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित राजकुमार ने बताया कि उनके कृपा पर करीब 85 हजार रुपये बकाया हैं। पीड़ित का कहना है कि पिछले करीब दो वर्षों से वह अपने रुपये मांग रहा है। इस मामले में पहले भी शिकायत हुई थी और थाने में समझौता हुआ था। इसके बाद पंचायत में भी कृपा ने रुपये लौटाने के लिए समय मांगा लेकिन भुगतान नहीं किया। आरोप है कि 16 अगस्त को रुपये देने को लेकर फिर विवाद हुआ। इसी दौरान गाली-गलौज के बाद कृपा के बेटे सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और राजकुमार को रास्ते में रोककर मारपीट की। आरोपियों ने उसके घर पहुंचकर परिवार के साथ भी मारपीट की। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अर्पित ने राजकुमार के छोटे बेटे की नाक पर ईंट मार दी, जबकि कृपा और कृष्ण ने लोहे की रॉड से हमला किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed