फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Families of the woman's maternal and in-law sides clashed over claiming the body of the six-month-pregnant woman.

Faridabad News: छह माह गर्भवती के शव को लेने के लिए भिड़े मायके और ससुराल पक्ष के लोग

Tue, 07 Jul 2026 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Families of the woman's maternal and in-law sides clashed over claiming the body of the six-month-pregnant woman.
मारपीट और पथराव में कई लोग घायल, सोमवार को हुई थी संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

हत्या के मामले में पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। छह माह की गर्भवती अंजली की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में मंगलवार को बीके अस्पताल की मोर्चरी में शव को लेकर मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। पोस्टमार्टम के बाद शव ले जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट और पथराव तक पहुंच गया। घटना में चार से पांच लोग घायल हुए। वहीं, खेड़ीपुल थाना पुलिस ने अंजली की मौत के मामले में पति, सास, ससुर, जेठ और जेठानी के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बीके अस्पताल की मोर्चरी में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब पोस्टमार्टम के बाद अंजली के शव को अपने साथ ले जाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला धक्का-मुक्की, मारपीट और पथराव तक पहुंच गया। घटना में चार से पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही खेड़ीपुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। बाद में बड़खल एसीपी अर्जुन देव भी अस्पताल पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। हंगामे के बाद पुलिस ने मृतका का शव मायके पक्ष को सौंप दिया। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए पलवल जिले के देवली गांव ले गए।
विज्ञापन


मृतका की दादी हंसा ने आरोप लगाया कि अंजली की मौत सोमवार को हो गई थी, लेकिन पूरे दिन ससुराल पक्ष का कोई सदस्य उसे देखने तक नहीं आया। उनका कहना है कि अगले दिन जब ससुराल पक्ष शव लेने पहुंचा तो विरोध हुआ, जिसके बाद उन्होंने पथराव और मारपीट की। दूसरी ओर, घायल रोहतास ने आरोप लगाया कि वह अपनी बहू का शव लेने अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन मायके पक्ष ने बाहर से लोगों को बुलाकर उन पर हमला कर दिया। मारपीट में घायल रोहतास समेत दो लोगों का बीके अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को सामने आए मामले में मायके पक्ष ने आरोप लगाया था कि 26 वर्षीय अंजली की उसके पति और ससुराल वालों ने जहर देकर हत्या की है। परिजनों के अनुसार अंजली छह माह की गर्भवती थी और मौत से कुछ देर पहले उसने फोन कर कहा था कि उसे किसी भी तरह ससुराल से ले जाया जाए। करीब एक घंटे बाद ससुराल पक्ष से उसकी मौत की सूचना मिली। मायके पक्ष का यह भी आरोप है कि अंजली के साथ लगातार मारपीट की जाती थी और घटना वाले दिन भी उसके साथ मारपीट हुई थी।


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले में खेड़ीपुल थाना पुलिस ने मायके पक्ष की शिकायत पर पति मनोज, सास प्रेम, ससुर रोहतास, जेठ और जेठानी के खिलाफ हत्या समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने अस्पताल में हुई मारपीट और पथराव की घटना की भी जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed