फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Facility to charge electronic vehicles will be available in Vigyan Bhawan

विज्ञान भवन में इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को चार्ज करने की मिलेगी सुविधा

Tue, 31 Aug 2021 05:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
Facility to charge electronic vehicles will be available in Vigyan Bhawan
फरीदाबाद (धनंजय चौहान) । दो साल के लंबे अंतराल के बाद स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में जल्द विश्वस्तरीय विज्ञान भवन निर्माण के टेंडर जारी किए जाएंगे। यहां म्यूजियम के साथ लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रस्ताव तैयार कर सरकार के समक्ष पास होने के लिए भेज दिया गया है। सरकार की मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगा। यदि सब कुछ ठीकठाक रहा तो अक्तूबर में निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। इस योजना पर 378 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-78 में आठ एकड़ जमीन पर विज्ञान भवन का निर्माण किया जाना है। इसकी घोषणा वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की थी। सरकार का दावा है कि यह उत्तर भारत का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर होगा। विज्ञान भवन का निर्माण करने के लिए 378 करोड़ रुपये को एस्टिमेट मंजूरी हो चुका है। अब जल्द ही इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। म्यूजियम पूरी तरह से डिजिटल होगा।
विज्ञापन

इसमें इतिहास की पूरी झलक दिखाई देगी। विज्ञान भवन शहर के लिए बड़ी परियोजना है। इससे ग्रेटर फरीदाबाद के विकास को रफ्तार मिलेगी। विभाग भवन में बनने वाला म्यूजियम वर्चुअल और 3डी तकनीक से लैस होगा। इसमें तस्वीरों व फिल्म के माध्यम से शहर के इतिहास को दिखाया जाएगा कि, 50 वर्ष शहर की क्या स्थिति था। शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल, सूख चुकी बड़खल झील का इतिहास, राजा नाहर सिंह महल, रानी की छतरी व पुराने फरीदाबाद की स्थिति को बखूबी दर्शाया जाएगा। जिससे युवा पीड़ी शहर के इतिहास को करीब से जान सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह होगी खासियत
एचएसवीपी की योजना के अनुसार, विज्ञान भवन में एक बहुउद्देशीय हॉल बनाया जाएगा। प्रदर्शनी हॉल के साथ 2500, 1000 और 600 लोगों की क्षमता वाले ऑडिटोरियम बनाए जाएंगे। इसके अलावा यहां पर ऑफिस, रेस्तरां, कैंटीन बनाए जाएंगे। बेसमेंट (भू-तल) में पार्किंग होगी। इसमें दो हजार से अधिक गाड़ियां एक साथ खड़ी हो सकेंगी। शॉपिंग के साथ मनोरंजन के साधन भी विकसित किए जाएंगे।
इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों को चार्जिंग की मिलेगी सुविधा
विज्ञान भवन के डिजाइन में एक बार फिर बदलाव किया गया है। नए डिजाइन में म्यूजियम के साथ इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग सेंटर को भी शामिल किया गया है। जिससे जिले में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाई जा सके। साथ इलेक्ट्रॉनिक वाहन ज्यादा से ज्यादा चलन में जाए सकें। इसका प्रस्ताव तैयार कर अधिकारियों की ओर से सरकार को मंजूरी के पास भेजा गया है।

विज्ञान भवन में म्यूजियम के साथ इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग सेंटर की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसका प्रस्ताव सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
- राजीव शर्मा, कार्यकारी अभियंता, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed