{"_id":"6893ab780088c0210e04b23b","slug":"facilities-will-be-increased-in-adarsh-nagar-under-smart-city-mission-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48676-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्मार्ट सिटी मिशन के तहत आदर्श नगर में बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्मार्ट सिटी मिशन के तहत आदर्श नगर में बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं
विज्ञापन
सवा दो करोड़ रुपये की लागत से सड़क, ड्रेनेज, पैदल पथ, स्ट्रीट लाइट, हरे भरे क्षेत्र और स्वच्छता व्यवस्था पर काम किया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले का आदर्श नगर क्षेत्र अब आधुनिक सुविधाओं से लैस एक स्मार्ट बस्ती बनने जा रहा है। नगर निगम ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत क्षेत्र के संपूर्ण पुनर्विकास की योजना बनाई है। इस योजना के लिए अनुमानित लागत सवा दो करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। कार्य में दो वर्ष की डिफेक्ट लायबिलिटी अवधि (डीएलपी) और पांच वर्षों का रखरखाव भी शामिल रहेगा।
नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार यह योजना शहरवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं, स्वच्छ वातावरण और सुगम यातायात मुहैया कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसके अंतर्गत सड़कें, ड्रेनेज, पैदल पथ, स्ट्रीट लाइट, हरे भरे क्षेत्र और स्वच्छता व्यवस्था को शामिल किया गया है। आने वाले समय में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। टूटी सड़कें, जाम व जलभराव जैसी समस्याओं से लोगों को हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी। वहीं लोगों का कहना है इस तरह का प्रोजेक्ट काफी पहले आ जाना चाहिए था अब कुछ समय बाद यह काम हो रहा है लेकिन अधिकारियों को यह भी गंभीरता से देखना होगा कि काम समय से पूरा हो जाए अन्य परियोजनाओं की तरह इसका काम बीच में न फंस जाए।
दो महीने में कार्य पूरा करने का लक्ष्य
परियोजना की समय सीमा दो माह तय की गई है। निगम का कहना है कि एजेंसी का चयन होने के बाद जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया जाएगा। काम शुरू होने के दो माह में यह विकास कार्य पूरा किया जाना है। निर्माण की गुणवत्ता की गारंटी के रूप में एजेंसी को दो वर्ष की डिफेक्ट लायबिलिटी देनी होगी। इसके अतिरिक्त उसे पूरे पांच वर्षों तक उस क्षेत्र के रखरखाव की जिम्मेदारी भी निभानी होगी।
विज्ञापन
नागरिकों को जमीनी स्तर पर मिलेंगे लाभ
आदर्श नगर के पुनर्विकास से नागरिकों को साफ-सुथरा वातावरण, चलने योग्य चौड़ी सड़कें, जल निकासी की बेहतर व्यवस्था, पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ, पार्कों का सौंदर्यीकरण, सार्वजनिक शौचालय और ऊर्जा दक्ष स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही अंधेरे और कीचड़ से जूझ रहे मोहल्लों में अब सुरक्षा और स्वच्छता दोनों का समाधान होगा।
निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित
नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि कार्य की गुणवत्ता को लेकर किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि एजेंसी कार्य की शर्तों का उल्लंघन करती है या समय पर कार्य पूरा नहीं करती है तो उसपर कार्रवाई की जाएगी।
फरीदाबाद के विकास के लिए नगर निगम तेजी से काम कर रहा है। आने वाले समय में लोगों को इन सभी सुविधाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा । - नितिन कादियान, कार्यकारी अभियंता नगर निगम