फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Face of a criminal captured in CCTV cameras installed in ATM booth of Delhi

Faridabad News: दिल्ली के एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों में एक बदमाश का चेहरा कैद

Thu, 23 May 2024 10:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Face of a criminal captured in CCTV cameras installed in ATM booth of Delhi
कारोबारी के अपहरण का मामला : फुटेज थोड़ी धुंधली, फिर भी पुलिस आरोपी की पहचान का प्रयास कर रही
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। स्टोन क्रशर व्यापारी राजीव मित्तल के अपहरण के मामले में दिल्ली के एक एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों में एक बदमाश का चेहरा सामने आ गया है। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज थोड़ी धुंधली है, फिर भी पुलिस आरोपी की पहचान के प्रयास में लगी है।



सेक्टर-11 पेट्रोल पंप के पास से बेटी को लेने गए स्टोन क्रशर व्यापारी राजीव मित्तल का मंगलवार भोर गाड़ी सहित अपहरण किया गया था। ग्रेटर नोएडा में परी चौक से पहले गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। मौके से बदमाश भाग खड़े हुए थे और ग्रेटर नोएडा पुलिस ने व्यापारी को मुक्त कराया था।
विज्ञापन

इससे पूर्व व्यापारी का अपहरण कर ले जा रहे बदमाशों ने दिल्ली में चार स्थानों पर एटीएम से पैसे निकालने की कोशिश की थी लेकिन पिन गलत होने की वजह से पैसे नहीं निकाल पाए। क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव पुलिस और सेक्टर 8 पुलिस ने दिल्ली के जिन जिन एटीएम पर पैसे निकालने की कोशिश की उनकी सीसीटीवी फुटेज को जांच किया। व्यापारी के दोस्त राजेश सिंघल ने बताया कि उन कैमरों में से एक कैमरे के अंदर एक बदमाश का चेहरा दिखाई दिया। पुलिस आरोपी की पहचान के लिए पीड़ित से तस्दीक भी करा रही है। हालांकि, रात का समय होने की वजह से राजीव बदमाश को सही से देख नहीं पाए जिसकी वजह से उनको आरोपियों की पहचान करने में थोड़ी परेशानी आ रही है। तीन से चार स्थानों पर आरोपी एटीएम बूथ पर रुके थे। इन स्थानों पर भी पुलिस सीसीटीवी फुुटेज चेक कर आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सही गुणवत्ता ने नहीं लगे कैमरे



राजेश सिंघल ने बताया कि एटीएम बूथ के अंदर व बाहर सुरक्षा के लिए जिन कैमरों को लगाया जाता है, इन सीसीटीवी कैमरों की गुणवत्ता इतनी खराब है कि एटीएम में आने वाले व्यक्ति का चेहरा पहचानना मुश्किल होता है। राजीव की घटना के दौरान जिन एटीएम पर आरोपी ने पैसे निकालने की कोशिश की, उन सभी एटीएम के कैमरों की गुणवत्ता काफी खराब है। अगर गुणवत्ता अच्छी होती तो पुलिस को आरोपियों को पकड़ने में मुश्किलें नहीं खड़ी होती।


जल्द सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा : पुलिस
क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव इंचार्ज इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की जांच की है, जिसमें कुछ के चेहरों को पहचानने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही इस केस के सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed