{"_id":"6803f89da834c0e75f0c7f9a","slug":"explosion-in-underground-power-cables-child-burnt-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-41957-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अंडरग्राउंड बिजली के तारों में हुआ धमाका, बच्चा झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अंडरग्राउंड बिजली के तारों में हुआ धमाका, बच्चा झुलसा
विज्ञापन
स्कूल से ताई के साथ वापस घर जा आ रहा था बच्चा, जिला अस्पताल में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अंडरग्राउंड बिजली के तारों में अचानक धमाका होने से स्कूल से अपनी ताई के साथ वापस घर जा रहा 10 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से झुलस गए। बच्चे को बीके अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
बच्चे के मामा सतेंद्र ने बताया कि अंकित अपने परिवार के साथ तीन नंबर मस्जिद के पास रहता है। शनिवार को करीब एक बजे अंकित अपनी ताई के साथ सैनिक कॉलोनी स्थित स्कूल से पढ़कर घर जा रहा था। इस दौरान सड़क के नीचे से गुजर रहे बिजली के तार में अचानक धमाका हुआ। धमाके के आग की लपटों के चलते अंकित की ताई सड़क के दूसरी तरफ जाकर गिरी और बेहोश हो गई। वहीं, अंकित ट्रांसफॉर्मर की तरफ गिर गया और बुरी तरह झुलस गया। इस दौरान अंकित के कपड़े, हाथ, चेहरा और बाल काफी हद तक जल गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। अंकित की बुआ सोनिया ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे लगे ट्रांसफॉर्मर और जमीन के नीचे से गुजर रहे तारों के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इन हादसों में कई पशुओं और लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, इस बारे में सैनिक कॉलोनी चौकी प्रभारी सतवीर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।