{"_id":"6b0739ae9617aa37f50c6453","slug":"experts-deliberate-on-early-warning-systems-for-landslides-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-86330-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: भूस्खलन की पूर्व चेतावनी पर विशेषज्ञों ने किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: भूस्खलन की पूर्व चेतावनी पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
विज्ञापन
विश्व भूस्खलन मंच में देश-विदेश के विशेषज्ञों ने विचार-विमर्श किया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हिमालयी क्षेत्रों में भूस्खलन के बढ़ते खतरे के बीच सुरक्षित बुनियादी ढांचे का विकास और आपदा से पहले चेतावनी देने वाली प्रभावी प्रणालियां विकसित करना जरूरी है। जलवायु परिवर्तन के कारण प्राकृतिक आपदाओं का जोखिम बढ़ रहा है। ऐसे में आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान और बेहतर आपदा प्रबंधन के जरिए जन-धन की हानि को कम किया जा सकता है। बुधवार को अमृता विश्व विद्यापीठम के फरीदाबाद परिसर में आयोजित सातवें विश्व भूस्खलन मंच (डब्ल्यूएलएफ-7) में देश-विदेश के विशेषज्ञों ने इन मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने हिमालयी क्षेत्रों में सुरक्षित और आपदा-रोधी सड़क निर्माण की चुनौतियों पर विशेष संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि भूगर्भीय दृष्टि से संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क निर्माण और रखरखाव के लिए स्थानीय भौगोलिक परिस्थितियों को समझना जरूरी है। बुनियादी ढांचे के विकास में जोखिम आकलन को प्राथमिकता देने और परिस्थितियों के अनुरूप इंजीनियरिंग समाधान अपनाने पर भी जोर दिया।
स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख विश्वविद्यालय के प्रो. क्रिश्चियन हुगेल के नेतृत्व में आयोजित परिचर्चा में पर्वतीय क्षेत्रों में एक प्राकृतिक आपदा से दूसरी आपदाओं के पैदा होने की आशंका और उनके प्रबंधन पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने वैज्ञानिक अनुसंधान और नीतिगत हस्तक्षेप को आपदा जोखिम कम करने के लिए महत्वपूर्ण बताया। वहीं, प्रो. ब्रूस डी. मालामुड और प्रो. फॉस्टो गुजेटी के नेतृत्व में हुए सत्र में भूस्खलन जोखिम के आकलन, वैज्ञानिक आंकड़ों की उपलब्धता और भविष्य में शोध की प्राथमिकताओं पर मंथन किया गया।
विज्ञापन
सम्मेलन में क्रोएशिया के रिजेका विश्वविद्यालय के प्रो. झेल्को अर्बानास, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान के प्रो. आमिर अली खान, आईआईटी इंदौर की प्रो. नीलिमा सत्यम, वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रो. एस.एस. चंद्रशेखरन और सीएसआईआर-केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. पी.एस. प्रसाद सहित कई विशेषज्ञों ने अपने शोध और अनुभव साझा किए।
एआई और उपग्रह तकनीक से जोखिम की पहचान पर जोर
तकनीकी सत्रों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), उपग्रह आधारित निगरानी, भूस्खलन की पूर्व चेतावनी और प्रकृति आधारित समाधानों के इस्तेमाल पर चर्चा हुई। वायनाड, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश सहित भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के शोध भी प्रस्तुत किए गए। नीदरलैंड्स के डेल्फ्ट यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रो. थॉम बोगार्ड और अमृता विश्व विद्यापीठम के नितिन कुमार मोहनन के नेतृत्व में विशेष कार्यशाला हुई। इसमें वर्षा और जल संबंधी कारकों के आधार पर भूस्खलन की पूर्व चेतावनी प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर चर्चा की गई।