{"_id":"6a1f30f885e64d78e504e19f","slug":"ex-servicemen-share-their-experiences-at-the-diamond-jubilee-celebrations-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71445-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डायमंड जुबली समारोह में पूर्व सैनिकों ने साझा किए अपने अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डायमंड जुबली समारोह में पूर्व सैनिकों ने साझा किए अपने अनुभव
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
छांयसा। मच्छगर में भारतीय सेना की गौरवशाली 16 ग्रेनेडियर्स बटालियन की स्थापना के डायमंड जुबली समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, सैन्य अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नयनपाल रावत रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीद लेफ्टिनेंट राजेंद्र सिंह नागर को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद पूर्व सैनिकों और अतिथियों ने मिलकर डायमंड जुबली का केक काटकर बटालियन की गौरवशाली उपलब्धियों को याद किया। इस अवसर पर बटालियन के गठन काल से जुड़े ब्रिगेडियर एसएस दहिया, कर्नल जीएस सरकलां, कर्नल मेहर सिंह, कर्नल जेपी शर्मा, मेजर अब्दुल हफीज सहित कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मौजूद रहे। उपस्थित सैनिकों ने अपने सैन्य जीवन के अनुभव साझा किए और बटालियन के इतिहास एवं वीरता की गाथाओं को याद किया।
मुख्य अतिथि नयनपाल रावत ने कहा कि भारतीय सैनिक देश की आन, बान और शान हैं। उनकी वीरता, अनुशासन और त्याग के कारण ही देशवासी सुरक्षित वातावरण में अपना जीवन व्यतीत कर पा रहे हैं। समारोह में कैप्टन जीतराम जून, कैप्टन कमल नहर, सूबेदार नरेंद्र, हवलदार विजेंद्र सिंह, राजेंद्र धनखड़, रामवीर धनखड़, विक्रम पाल धनखड़, सुरेंद्र डोंगर, सूबेदार करण सिंह, हरकिशन, हर प्रसाद सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।