फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   EVM case

ईवीएम में कैद हुआ प्रत्याशियों

Mon, 21 Oct 2019 11:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
EVM case
फरीदाबाद मतदान के बाद ईवीएम मशीन व चुनाव सामग्री को जमा करवाने जाते कर्मचारी । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। जिले की छह विधानसभा सीटों पर 69 प्रत्याशियों का भाग्य सोमवार शाम को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कैद हो गई। इन मशीनों को जिले में बनाए गए छह मतगणना स्थलों पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखवा दिया गया है। ईवीएम की सुरक्षा के लिए पुलिस ने तीन चक्रीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 24 अक्तूबर को मतगणना के दौरान इन मशीनों को निकाला जाएगा।
विज्ञापन

ईवीएम की सुरक्षा के लिए सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ईवीएम की सुरक्षा सीआरपीएफ के जिम्मे हैं। उसके बाद आईआरबी के जवान और फिर जिला पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। मतगणना केंद्रों पर करीब 100 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। सभी केंद्रों पर 24 घंटे कड़ी सुरक्षा रहेगी। 24 अक्तूबर को मतगणना के दौरान केंद्रों के आसपास बैरीकेडिंग कर उसे सील कर दिया जाएगा और किसी अवांछित व्यक्ति को उस दायरे में आने की इजाजत नहीं होगी।
विज्ञापन

यहां बनाए गए हैं मतगणना केंद्र
पृृथला विधानसभा----पंजाबी भवन, सेक्टर-16
एनआईटी विधानसभा----लखानी धर्मशाला, एनआईटी-दो
बडखल विधानसभा---- दौलतराम धर्मशाला, एनआईटी-एक
बल्लभगढ़ विधानसभा----अग्रवाल धर्मशाला, बल्लभगढ़
फरीदाबाद विधानसभा---- डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-14
तिगांव विधानसभा---- गुर्जर भवन, सेक्टर-16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed