फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Even the municipal corporation's cleanliness drive is failing to provide relief from the garbage problem.

Faridabad News: निगम के सफाई अभियान से भी कूड़े से नहीं मिल रही निजात

Sat, 29 Aug 2026 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Even the municipal corporation's cleanliness drive is failing to provide relief from the garbage problem.
24 दिन से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की 24 दिन से चल रही हड़ताल के कारण शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। कूड़ा उठाने के लिए निगम की ओर से अभियान चलाए जाने के बावजूद लोगों को गंदगी से राहत नहीं मिल पा रही है। शहर की प्रमुख सड़कों, बाजारों और रिहायशी इलाकों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। हालात यह हैं कि नगर निगम मुख्यालय परिसर भी गंदगी से अछूता नहीं है।
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण नियमित रूप से कूड़ा उठाने का काम प्रभावित हो रहा है। निगम प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सफाई अभियान शुरू किया है, लेकिन शहर में रोजाना निकलने वाले कूड़े की मात्रा के मुकाबले यह व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है। कई इलाकों में कई दिनों से कूड़ा नहीं उठने के कारण सड़क किनारे और खाली स्थानों पर कूड़े के ढेर बढ़ते जा रहे हैं।बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई है। कूड़े के ढेर में पानी जमा होने से दुर्गंध फैल रही है। आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों को नाक बंद कर सड़कों से गुजरना पड़ रहा है। लोगों को आशंका है कि लंबे समय तक कूड़ा जमा रहने से मच्छर और मक्खियां बढ़ेंगी, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा पैदा हो सकता है।
विज्ञापन

-------
सरकार और यूनियन के बीच नहीं बनी सहमति
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने को लेकर प्रदेश सरकार और सफाई कर्मचारी यूनियन के बीच अभी तक सहमति नहीं बन पाई है। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर कूड़ा उठाने का विरोध कर रहे हैं। दूसरी ओर, हड़ताल लंबी खिंचने से शहर की सफाई व्यवस्था पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। नगर निगम की ओर से कूड़ा उठाने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों की कमी के कारण सभी इलाकों तक नियमित सफाई नहीं पहुंच पा रही है। ऐसे में शहरवासियों की नजर अब सरकार और सफाई कर्मचारी यूनियन के बीच होने वाली बातचीत पर टिकी है। लोगों का कहना है कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो गंदगी की समस्या और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
हर रोज शहर से कूड़ा उठाने की कार्रवाई चल रही है। इससे काफी सुधार नजर आ रहा है। उम्मीद है कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जल्द खत्म होगी। - प्रवीण जोशी, मेयर, फरीदाबाद

----
जब तक मांगें नहीं मानी जाएंगी, तब तक हड़ताल खत्म नहीं होगी। 30 अगस्त को यूनियन की रोहतक में बैठक होगी। इसमें आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया जाएगा। - बलवीर बालगुहेर, जिलाध्यक्ष, नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed