फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Entry of heavy vehicles closed in Delhi

दिल्ली में गैर जरूरी भारी वाहनों की एंट्री बंद, हाईवे पर रातभर खड़े रही ट्रक

Thu, 18 Nov 2021 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Entry of heavy vehicles closed in Delhi
फरीदाबाद। बढ़ते प्रदूषण को लेकर बुधवार से दिल्ली में गैर जरूरी भारी वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है। ऐसे में फरीदाबाद की ओर से दिल्ली में प्रवेश करने वाले भारी वाहन सराय ख्वाजा मेट्रो स्टेशन के पास काफी संख्या में खड़े हो गए। इससे बुधवार देर रात तक अन्य वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्हें इस दौरान हादसे का भी डर सता रहा था।
विज्ञापन

राजधानी में प्रदूषण की बढ़ोतरी को देेखते हुए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने दिल्ली में गैर जरूरी वाहनों के प्रवेश को बंद कर दिया है। लिहाजा बुधवार रात करीब नौ बजे नो-एंट्री खुलने के बाद सराय ख्वाजा मेट्रो स्टेशन के पास टोल टैक्स के पास कई ट्रकों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोक दिया गया। ऐसे में दर्जनों की संख्या में ट्रक हाईवे के किनारे और सर्विस रोड पर खड़े हो गए। इससे अन्य वाहन चालकों की परेशानी भी बढ़ गई। इससे जाम की स्थिति बन गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed