फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Entrepreneurs upset by power cuts, insist on making solar panels an alternative

Faridabad News: बिजली कटौती से उद्यमी परेशान , सोलर पैनल को विकल्प बनाने पर जोर

Mon, 14 Sep 2026 01:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs upset by power cuts, insist on making solar panels an alternative
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। जिले में बिजली कटौती से उद्यमियों के कारोबार पर असर पड़ रहा है। घंटों बिजली गुल रहने से उत्पादन प्रभावित होने के साथ मशीनें बंद रहती हैं और काम समय पर पूरा नहीं हो पाता। ऐसे में शनिवार को सेक्टर-11 में उद्यमियों की बैठक में बिजली समस्या के स्थायी समाधान और सोलर पैनल को वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत बनाने पर चर्चा की गई।

बैठक में एमएएफ के पदाधिकारियों ने बताया कि बिजली कटौती के कारण कई बार उत्पादन प्रक्रिया रुक जाती है। इससे न केवल कारोबार प्रभावित होता है, बल्कि कर्मचारियों का काम भी रुकता है और तैयार माल की आपूर्ति में देरी होती है। बिजली की बढ़ती जरूरत को देखते हुए सौर ऊर्जा को अपनाना आने वाले समय में उद्यमियों के लिए उपयोगी विकल्प साबित हो सकता है।
विज्ञापन


एमएएफ के महासचिव रमणीक प्रभाकर ने बताया कि सोलर पैनल लगाने में शुरुआती निवेश जरूर करना पड़ता है, लेकिन लंबे समय में बिजली खर्च कम करने में मदद मिल सकती है। बैठक में सोलर पैनल की लागत, रखरखाव और इसके जरिये बिजली खर्च में होने वाली संभावित बचत को लेकर भी चर्चा की गई। उद्यमियों ने कहा कि बिजली कटौती से राहत के लिए सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जिले में करीब 30 हजार से ज्यादा औद्योगिक इकाइयां हैं, लेकिन इनमें से केवल करीब आठ प्रतिशत इकाइयों में ही सोलर पैनल लगे हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में इकाइयों के पास सौर ऊर्जा का विकल्प उपलब्ध नहीं है। पदाधिकारियों ने उद्यमियों से सोलर पैनल को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की। इससे उद्यमियों को बिजली कटौती से राहत मिलेगी और डीजल पर निर्भरता कम हो जाएगी। इससे पर्यावरण को भी बहुत फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed