फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Engineering student fell 20 feet away from trolley collision, died

फरीदाबाद: ट्राले की टक्कर से बीस फीट दूर जा गिरा इंजीनियरिंग का छात्र, मौत

Sun, 12 Feb 2023 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Engineering student fell 20 feet away from trolley collision, died
हिसार के ध्यानार्थ - घर से दवा लेने निकला था, लौटते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर रात सड़क हादसे में इंजीनियरिंग के छात्र की मौत हो गई। छात्र घर से दवा लेने निकला था। वापस लौटते समय उसकी बाइक ट्राले की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि छात्र बाइक से उछलकर 20 फीट दूर जाकर गिरा। इससे पहले कि वह संभल पाता ट्राले का पिछला पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। घटना में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मौके पर पंहुची और शव को बीके अस्पताल पंहुचाया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान मूलरूप से हिसार के गांव बाल समंद निवासी कृष्ण (20) के रूप में हुई है। वह झाडसेंतली में बहन के यहां रहकर जेसी बोस यूनिवर्सिटी में सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। कृष्ण यहां द्वितीय वर्ष का छात्र था। मृतक के भांजे सौरभ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात कृष्ण के पेट में तेज दर्द हो रहा था। सौरव उसे बाइक पर बिठाकर बल्लभगढ़ में डॉक्टर के पास ले गया। दवा लेकर वापस लौटते समय हाईवे स्थित जेसीबी चौक पर झाड़सेंतली मौड के पास सौरव ने बाइक रोक कर दोनों तरफ देखने के बाद बाइक आगे बढ़ा दी। पलवल की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के पीछे बैठा कृष्ण उछलकर करीब 20 फुट दूर जा गिरा। सौरव भी बाइक से उछलकर दूर जा गिरा। इससे पहले कि कृष्ण संभल पाता ट्राले का पिछला पहिया उसके सिर को कुचलते हुए आगे निकल गया। घटना में कृष्ण की मौके पर ही मौत हो गई। सौरव ने मामले की सूचना पुलिस व परिजनों को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर ट्राला चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
तीन दिन पहले ही मनाया था जन्मदिन
सौरभ ने बताया घटना से तीन दिन पहले छह फरवरी को कृष्ण का जन्मदिन था। पांच तारीख को उसके चौथे सेमेस्टर की परीक्षा खत्म हुई थी। परीक्षा में बेहतर अंक पाने की उसे पूरी उम्मीद थी, इसलिए वह काफी खुश था। उसने दोस्तों व परिजनों के साथ जन्मदिन मनाया था। कृष्ण तीन बहनों में अकेला भाई था। जन्मदिन की पार्टी के दौरान उसने गांव में माता-पिता से फोन पर बात करते हुए कॉलेज की छुट्टी में गांव आने के बारे में बताया। कृष्ण के पिता लकड़ी के कारोबारी हैं। तीन बड़ी बहनों में अकेला छोटा भाई होने के कारण वह सबका लाडला था।

----------------------
हेलमेट होता तो बच सकती थी जान
मामले की जांच कर रहे एसआई मकसूद ने बताया बाइक सौरभ चला रहा था। उसने हेलमेट पहन रखा था। पीछे बैठे होने के कारण कृष्ण ने हेलमेट पहनना जरूरी नहीं समझा। कृष्ण की मौत सिर में चोट लगने का कारण हुई है, यदि उसने हेलमेट पहना होता तो जान बचने की उम्मीद थी। मकसूद के अनुसार जेसीबी चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में ट्राला के नंबर की पहचान हो गई है। नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed