{"_id":"69d95021d62cfd07690cc69e","slug":"emu-expansion-will-bring-relief-to-people-in-district-will-be-able-to-access-rs-40-agra-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67133-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ईएमयू के विस्तार से जिले को लोगों को मिली राहत, 40 रुपये में पहुंच सकेंगे आगरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ईएमयू के विस्तार से जिले को लोगों को मिली राहत, 40 रुपये में पहुंच सकेंगे आगरा
विज्ञापन
कोरोना काल के बाद से महंगी ट्रेनों या निजी साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कोरोना महामारी के बाद से आगरा और धौलपुर रूट पर पैसेंजर ट्रेनों की जो कमी बनी हुई थी, उसे रेलवे ने अब दूर कर दिया है। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे ने यात्रियों की पुरानी मांग को स्वीकार करते हुए नई दिल्ली-कोसी कलां ईएमयू (64073-74) को अब धौलपुर तक बढ़ा दिया है। इस फैसले से आगरा जाने वाले हजारों दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिली है, जिन्हें अब तक महंगी ट्रेनों या निजी साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था।
महामारी से पहले इस रूट पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेनें बंद होने के बाद से आगरा जाने के लिए सस्ती रेल सेवा का अभाव था। अब ईएमयू के विस्तार से यात्री बेहद किफायती दरों पर सफर कर सकेंगे। फरीदाबाद से आगरा के लिए ईएमयू का किराया मात्र 40 रुपये तय किया गया है, जबकि सुपरफास्ट ट्रेन में इसके लिए 90 रुपये चुकाने पड़ते हैं। इसी तरह धौलपुर तक का सफर भी अब केवल 55 रुपये में पूरा हो सकेगा।
स्टेशन अधीक्षक डीएस भंडारी ने बताया कि यह सेवा फिलहाल 30 जून तक ट्रायल के तौर पर शुरू की गई है। यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 4:15 बजे चलकर सुबह 9:05 बजे आगरा और 11:20 बजे धौलपुर पहुंचेगी। वापसी में धौलपुर से दोपहर 3:00 बजे चलकर यह शाम को फरीदाबाद और पलवल होते हुए दिल्ली लौटेगी। कोसी कलां में घंटों खड़ी रहने वाली इस ट्रेन के विस्तार से रेलवे के संसाधनों का भी बेहतर उपयोग हो सकेगा।
विज्ञापन
आगरा रूट पर लोकल सुविधा न होने के कारण नौकरीपेशा और व्यापारियों को काफी परेशानी हो रही थी। अब इस ईएमयू के धौलपुर तक चलने से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि जेब पर भी बोझ कम पड़ेगा। रेलवे स्टेशनों पर इस ट्रेन के नए समय और किराये की जानकारी साझा कर दी गई है। अगर ट्रायल के दौरान यात्रियों का रिस्पॉन्स अच्छा रहता है, तो इस सेवा को स्थाई रूप दिया जा सकता है।