{"_id":"68d3dff4e123e00fd905f885","slug":"employees-are-not-reaching-the-sector-to-clean-causing-problems-to-the-people-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52044-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर में सफाई करने नहीं पहुंच रहे कर्मचारी, लोगों को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर में सफाई करने नहीं पहुंच रहे कर्मचारी, लोगों को परेशानी
विज्ञापन
कर्मचारियों का कहना है कि मंत्रियों के साथ लगी है ड्यूटी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-10 हाउसिंग बोर्ड में गंदगी के चलते निवासी परेशान हैं। सेक्टर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग की ओर से कोई भी कर्मचारी सेक्टर में सफाई करने के लिए नहीं पहुंच रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी ड्यूटी मंत्रियों के साथ लगाई गई है।
आरडब्ल्यूए प्रधान शिव कुमार वशिष्ठ ने बताया कि लंबे समय से सफाई कर्मचारी सेक्टर में सफाई करने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। इसको लेकर जब उनसे बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनकी ड्यूटी मंत्रियों ने अपने साथ लगाई हुई है। इस कारण वे सेक्टर में सफाई करने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन से शिकायत की लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सड़क पर गंदगी फैलना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। आसपास रहने वाले लोगों को इसके कारण कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। निवासी दीपक ने बताया कि इलाके में गंदगी के चलते रहना मुश्किल हो गया है। हमारी प्रशासन से मांग है कि जल्द कार्रवाई कर सेक्टर में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।