फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Employee disappears for two hours at emergency counter

Faridabad News: आपातकालीन काउंटर पर दो घंटे तक कर्मचारी रहा गायब

Thu, 23 Apr 2026 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Employee disappears for two hours at emergency counter
मरीजों की लंबी कतार से व्यवस्था चरमराई, करना पड़ा परेशानी का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में बुधवार को अव्यवस्था का आलम देखने को मिला। पंजीकरण काउंटर पर कर्मचारी के अनुपस्थित रहने से मरीजों की लंबी कतार लग गई। करीब दो घंटे तक काउंटर खाली रहने के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।



दरअसल, आपातकालीन पंजीकरण काउंटर पर इमरजेंसी मरीजों के साथ-साथ उपचाराधीन मरीज भी कार्ड के नवीकरण के लिए पहुंचते हैं। इससे काउंटर पर भीड़ बढ़ती गई और रास्ता जाम हो गया। स्थिति ऐसी हो गई कि आपातकालीन विभाग और ओपीडी के बीच आवागमन भी बाधित रहा।
विज्ञापन




काउंटर पर कर्मचारी नहीं होने से पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी तरह ठप हो गई। इसके चलते कई मरीज आगे की जांच और उपचार की प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके और उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन




मरीजों ने बताया कि वे सुबह से ही कतार में खड़े थे, लेकिन काफी देर तक कोई कर्मचारी नहीं आया। इससे बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी।



चोट लगने पर आपातकालीन विभाग में पहुंचे दिवाकर साहू ने बताया कि वह सुबह 8 बजे से लाइन में लगे थे, लेकिन दोपहर तक भी काउंटर पर कोई नहीं आया। सेक्टर-4 निवासी बलराजी देवी ने कहा कि वह हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखाने आई थीं, लेकिन पंजीकरण न होने से इंतजार करना पड़ा। वहीं बुजुर्ग महिला संतोष ने बताया कि तेज गर्मी में उन्हें लंबे समय तक खड़े रहना पड़ा।

वर्जन



कंप्यूटर खराब होने के कारण व्यवस्था बाधित हुई थी। हालांकि, इसे जल्द ठीक कराकर पंजीकरण प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई।-डॉ. विकास गोयल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed