फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Emergency services will be affected from monday

स्वास्थ्य केंद्रों पर इमरजेंसी सेवाएं होंगी प्रभावित, सेवा नहीं देंगे 650 स्वास्थ्य कर्मी

Sun, 08 Sep 2019 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Emergency services will be affected from monday
फरीदाबाद। स्वास्थ्य सेवाएं सोमवार को एक बार फिर बदहाल स्थिति में होगी। जिले के 650 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मी करनाल में सीएम आवास घेराव के लिए कूच करेंगे। एनएचएम कर्मी लंबित मांगों को पूरा करने के सीएम आश्वासन के बावजूद लागू न होने से रोष प्रदर्शन की तैयारी कर चुके हैं। इस कारण सोमवार को प्रदेश स्तरीय सामूहिक अवकाश कर इमरजेंसी सेवाएं भी बंद रखने का फैसला किया है। इसमें डॉक्टर, ऑग्जलरी नर्स मिडवाइफ (एएनएम), लैब टेक्नीशियन सहित करीब 650 कर्मचारी शामिल होंगे।
विज्ञापन

यह स्वास्थ्य केंद्र होंगे प्रभावित
- कोराली और खेड़ी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,
- तिंगाव, दयालपुर, फतेहपुर बिल्लौच, पनहेड़ा खुर्द, छाएंसा, अनंगपुर, पाली, प्रतापगढ़, धौज पीएचसी - शहरी स्वास्थ्य केंद्र मुजेसर, सारन, मेवला महारजपुर सहित सेक्टर-3 व 8 स्थित फर्स्ट रेफरल यूनिट
विज्ञापन

ये हैं 14 मांगों में से कुछ महत्वपूर्ण मांगें
- एनएचएम कर्मचारियों को नियमित कर समान वेतन और लाभ भत्ता।
- सर्व शिक्षा अभियान की तर्ज पर एक मुश्त वेतन।
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारियों को सातवें वेतन का लाभ ।
- छठे वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करने की मांग।
- कार्यरत मेडिकल अफसर को विशेषज्ञ के अनुसार लाभ ।
- अन्य नियमित कर्मचारियों की भांति एनपीए का लाभ दिया जाए।
मांगे स्वीकार करने का आश्वासन फरवरी माह में ही दे दिया गया था लेकिन आज तक आधिकारिक स्वीकृति नहीं मिली है। ऐसे में सोमवार को सभी एनएचएम कर्मी सामूहिक अवकाश पर हैं। प्रसव केंद्र इस दौरान प्रभावित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. धवेंद्र सिंह, एनएचएम जिला प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed