फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Electricity workers demonstrated

Faridabad News: बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 24 Jan 2025 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers demonstrated
समस्याओं का समाधान न होने पर 30 को अधीक्षण अभियंता के कार्यालय प्रदर्शन करेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद स्थित दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यालय पर बिजली कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को लंबित मांगों और समस्याओं का समाधान न करने पर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि विभाग की ओर से किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया गया है। अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो 24 जनवरी को बल्लभगढ़ डिवीजन कार्यालय पर और 27 जनवरी को एनआईटी कार्यालय, 28 जनवरी ग्रेटर फरीदाबाद कार्यालय और 30 जनवरी को अधीक्षण अभियंता के कार्यालय धरना प्रदर्शन करेंगे।

सर्कल सचिव कृष्ण कुमार काली रमन कहा कि मौजूदा समय में अधीक्षण अभियंता जितेन्द्र सिंह ढुल ने कर्मचारियों की किसी भी समस्याओं का समाधान नहीं किया, औपचारिक तौर पर बार बार बैठक बुलाकर कर्मचारियों व यूनियन को गुमराह करने का कार्य बखूबी निभाया। कच्चे कर्मचारियों के तनख्वाह से सरकार के आदेशों के बावजूद चिरायु योजना के तहत ठेका कर्मियों के कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ठेका कर्मियों के पीएफ में शामिल होने की तारीख गलत अंकित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सर्कल में स्टाफ की भारी कमी और प्रर्याप्त संसाधनों के भारी अभाव के बावजूद राइट टू सर्विस एक्ट के तहत कर्मचारियों एवं अधिकारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। जिसकी तरफ ना तो निगम प्रबंधन कोई ध्यान दे रहा है और करीब 10 महीने से चिरायु योजना के कार्ड नहीं बने हैं। इस कारण हरियाणा कौशल रोजगार निगम के की ओर से काटे गए कच्चे कर्मचारियों के पैसे वापिस होने चाहिए। इसके अलावा सर्कल में कर्मचारियों को सुविधाएं का टोटा है। कर्मचारियों को ना तो रेनकोट, ना गम बूट, ना टीएनपी, ना अर्थ स्टिक, ना केबल, ना किसी प्रकार का तार व अन्य सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन

जिसको लेकर यूनियन ने अधीक्षण अभियंता को नोटिस दे रखा था पर नोटिस पर कोई संज्ञान न लेने के कारण बृहस्पतिवार को आंदोलन कर करना पड़ा। धरना प्रदर्शन में सुरेश कुमार, राहुल गौर, संजय धनंगईया, सोमवीर, उमेश कुमार, गुंजन कुमार, परवीन शर्मा, सतपाल सिंह,नरेश कुमार, प्रकाश सिंह, शरीफ खान, नवीन व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed