फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Electricity Corporation employees are working under the shadow of fear.

Faridabad News: डर के साये में काम कर रहे हैं बिजली निगम के कर्मचारी

Thu, 18 Sep 2025 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation employees are working under the shadow of fear.
1600 लाइन मैन के लिए उपलब्ध हैं कुल 84 टूल किट
विज्ञापन

एक साल में आठ कर्मचारियों की मौत हो चुकी है
सूरज कुमार
फरीदाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कर्मचारी सुविधाओं के अभाव में डर के साये में काम कर रहे हैं। डीएचबीवीएन के फरीदाबाद सर्कल में वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 19 हादसे हुए, जिसमें आठ कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। डीएचबीवीएन में करीब 1600 लाइन मैन काम करते हैं। जिनके लिए महज 84 टूल किट उपलब्ध हैं। निगम द्वारा कर्मचारियों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं दी जा रही हैं।

विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक फरीदाबाद सर्कल के ग्रेटर फरीदाबाद, बल्लभगढ़, एनआईटी और ओल्ड फरीदाबाद इलाके में बिजली मरम्मत के दौरान वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 19 हादसे हुए। इन हादसों के तीन केस अभी भी लंबित हैं। कृष्ण कुमार कलीराम, यूनियन सर्कल सचिव फरीदाबाद ने बताया कि मरम्मत के दौरान कर्मचारियों के साथ आए दिन हादसे होते रहते हैं। बिजली निगम में टूल किट की भारी कमी है। ज्यादातर सुरक्षा उपकरण काम करने लायक नहीं हैं। उनको जंग लग चुकी है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी यूनियन पिछले तीन साल से सुरक्षा उपकरणों की मांग कर रहा है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


बातचीत के दौरान एक लाइनमैन ने बताया कि काम करने के दौरान हादसे होते रहते हैं। कुछ महीने पहले झारसेंतली में सतीश ऐलम (35) की जान चली गई थी। उन्होंने कहा कि निगम में सुरक्षा उपकरण ही नहीं, लीड और क्रोसिंग केबल की भी कमी है। हमको रिस्क अलाउंस भी नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed