फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Election to be held

हरियाणा का रण: आओं निभाएं मतदान का फर्ज

Sun, 20 Oct 2019 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Election to be held
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी के पांच वर्षों का भविष्य चुनने का समय आ गया है। उद्योग, रोजगार, अच्छी शिक्षा, सुरक्षा, सड़क और बिजली-पानी चाहिए तो फैसला आज ही करना होगा। यह इम्तिहान की घड़ी है। वर्ष 2014 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान फरीदाबाद विधानसभा सीट पर प्रदेश में सबसे कम मतदान 59.93 प्रतिशत रहा था। जिले की बाकी सीटों पर भी यह आंकड़ा खास नहीं था। अब विकास, बदलाव और अच्छी सरकार चाहते हैं तो आज मौका है, घर से निकलें और मतदान करें। सोमवार को छह विधानसभा सीटों पर 15,12,047 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए 69 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें सबसे अधिक 18 उम्मीदवार एनआईटी विधानसभा में हैं, जबकि सबसे कम 9 प्रत्याशी फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से मैदान में हैं। जिला चुनाव अधिकारी एवं उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी ने बताया कि 21 अक्तूबर को मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम को 6 बजे तक होगा। जो भी मतदाता शाम 6 बजे तक मतदान केंद्र में पहुंच जाएगा, उसका वोट डलवाया जाएगा। मतदान के लिए सभी छह विधानसभा सीटों (पृथला, एनआईटी, बड़खल, बल्लभगढ़, फरीदाबाद व तिगांव) फरीदाबाद में 1400 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी ने बताया कि सुबह मतदान शुरू होने से पहले पीठासीन अधिकारी प्रत्याशियों के एजेंटों के सामने मॉकपोल करके दिखाएंगे। मॉकपोल के लिए एजेंटों का 15 मिनट तक इंतजार किया जाएगा। यदि वे समय पर नहीं पहुंचते हैं तो मॉकपोल के बाद मतदान शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गड़बड़ी होने पर यहां दें शिकायत
किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना मतदाता प्रशासन द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम में नंबर 0129-2221000 या फिर या टोल फ्री नंबर 1950 पर दे सकते हैं।
केंद्र से 200 मीटर दूर लगेंगे प्रत्याशियों के बस्ते
मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में कुछ नहीं रहेगा। पार्टियों और प्रत्याशियों के एजेंटों के बस्ते भी 200 मीटर दायरे से बाहर होगी। मतदान के दौरान आपातकालीन वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों को चलने की इजाजत नहीं होगी। वृद्ध, दिव्यांग, बीमार मतदाताओं को लाने ले जाने के लिए वाहन का इस्तेमाल किया जा सकेगा। मतदान करने के लिए मतदाता अपने वाहन का प्रयोग कर सकते हैं।
इनमें से कोई एक दस्तावेज लेकर मतदान को जाएं
मतदाता पहचान पत्र
पासपोर्ट
ड्राइविंग लाइसेंस
पैन कार्ड
आधार कार्ड
फोटोयुक्त बैंक पासबुक
मनरेगा जॉब कार्ड
फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज
श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्मार्ट कार्ड
स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
सरकारी पहचान पत्र
किस विधानसभा में कितने मतदाता और कितने हैं मतदान केंद्र
पृथला विधानसभा
कुल मतदाता : 1,91,676
पुरुष मतदाता : 1,03,700
महिला मतदाता : 87,971
ट्रांसजेंडर मतदान : 05
कुल मतदान केंद्र : 210
फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा
कुल मतदाता : 2,58,714
पुरुष मतदाता : 1,45,365
महिला मतदाता : 1,13,343
ट्रांसजेंडर मतदाता : 06
मतदान केंद्र : 233
बड़खल विधानसभा
कुल मतदाता : 2,75,293
पुरुष मतदाता : 1,50,371
महिला मतदाता : 1,24,908
ट्रांसजेंडर मतदाता : 14
कुल मतदान केंद्र : 240
बल्लभगढ़ विधानसभा
कुल मतदाता : 2,38,571
पुरुष मतदाता : 1,33,914
महिला मतदाता : 1,04,615
ट्रांसजेंडर मतदाता : 02
कुल मतदान केंद्र : 214
फरीदाबाद विधानसभा
कुल मतदाता : 2,44,444
पुरुष मतदाता : 1,32,501
महिला मतदाता : 1,11,934
ट्रांसजेंडर मतदाता : 09
कुल मतदान केंद्र : 215
तिगांव विधानसभा
कुल मतदाता : 3,03,389
पुरुष मतदाता : 1,68,883
महिला मतदाता : 1,34,497
ट्रांसजेंडर मतदाता : 09
मतदान केंद्र : 288
विधानसभा क्षेत्रों के हिसाब से प्रत्याशी के नाम व चुनाव चिन्ह
पृथला विधानसभा क्षेत्र
प्रत्याशी का नाम पार्टी का नाम चुनाव चिन्ह
सोहनपाल छोंकर भाजपा कमल
रघुबीर सिंह तेवतिया कांग्रेस हाथ
सुरेंद्र वशिष्ठ बसपा हाथी
नरेंद्र सिंह अत्री इनेलो चश्मा
कल्याण शर्मा लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ऑटो रिक्शा
कालीचरण निर्दलीय बाल्टी
जोगिंद्र सिंह निर्दलीय कैंची
नयनपाल रावत निर्दलीय हेलीकॉप्टर
राजेश तेवतिया निर्दलीय गैस सिलेंडर
सुरेंद्र कुमार निर्दलीय चूड़ियां
एनआईटी फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र
प्रत्याशी का नाम पार्टी का नाम चुनाव चिन्ह
हाजी करामत अली बसपा हाथी
जगजीत पन्नू इनेलो चश्मा
नगेंद्र भड़ाना भाजपा कमल
नीरज शर्मा कांग्रेस हाथ
वीरेंद्र सिंह डंगवाल भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) हथौड़ा, हसिया व सितारा
जयप्रकाश सिंह जय महाभारत पार्टी टेलीवीजन
तेजपाल जननायक जनता पार्टी चाबी
देशराज सिंह राणा आपकी अपनी अधिकार पार्टी गैस सिलिंडर
मनोज शर्मा अखिल भारत हिंदू महासभा हेलीकॉप्टर
रविंद्र गुप्ता समाजवादी पार्टी साइकिल
रामप्रताप गौड़ लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ऑटो रिक्शा
संतोष कुमार यादव आम आदमी पार्टी झाडू
चंदर भाटिया निर्दलीय प्रेशर कूकर
जितेंद्र कुमार निर्दलीय ब्रश
दिनेश राय निर्दलीय टेलीफोन
नानम चंद तालान निर्दलीय एयर कंडीशन
प्रदीप राणा निर्दलीय ट्रक
हरी राम निर्दलीय ट्रैक्टर
बड़खल विधानसभा विधानसभा क्षेत्र
प्रत्याशी पार्टी चुनाव चिन्ह
सीमा त्रिखा भाजपा कमल
विजय प्रताप कांग्रेस हाथ
मनोज चौधरी बसपा हाथी
धर्मवीर भड़ाना आम आदमी पार्टी झाडू
इस्लामुद्दीन पप्पू जजपा चाबी
अजय भड़ाना इनेलो चश्मा
जमील राष्ट्रीय लोकस्वराज पार्टी नारियल के पेड़
मुकेश पहलवान शिवसेना धनुष बाण
जगराम गौतम कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया हसिया व गेहूं की बालियां
प्रेम कपूर निर्दलीय ट्रैक्टर
बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र
प्रत्याशी का नाम पार्टी का नाम चुनाव चिन्ह
मूलचंद शर्मा भाजपा कमल
आनंद कौशिक कांग्रेस हाथ
अरुण बीसला बसपा हाथी
रोहताश सिंह इनेलो चश्मा
आदेश कुमार समाजवादी पार्टी साइकिल
कोकचंद लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ऑटो - रिक्शा
हरेंद्र भाटी आम आदमी पार्टी झाडू
दीपक गौड़ आरक्षण विरोधी पार्टी बल्ला
अतुल निर्दलीय बैटरी टार्च
दीपक चौधरी निर्दलीय गैस सिलेंडर
शैलेंद्र सिंह निर्दलीय हाथ गाड़ी
फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र
प्रत्याशी का नाम पार्टी का नाम चुनाव चिन्ह
नरेंद्र गुप्ता भाजपा कमल
लखन कुमार सिंगला कांग्रेस हाथ
महेश चंद जैन बसपा हाथी
कुलदीप तेवतिया जजपा चाबी
रेणु खट्टर स्वराज इंडिया सीटी
सत्यदेव यादव राष्ट्रीय भारतीय जन जन पार्टी कलर ट्रे व ब्रश
सुमन लता वशिष्ठ आम आदमी पार्टी झाडू
पंकज नरवत निर्दलीय हीरा
सुशीला गौतम निर्दलीय जूता
तिगांव विधानसभा क्षेत्र
प्रत्याशी का नाम पार्टी का नाम चुनाव चिन्ह
राजेश नागर भाजपा कमल
ललित नागडर कांग्रेस हाथ
उमेश भाटी इनेलो चश्मा
कृष्णपाल सिंह भारतीय शक्ति चेतना पार्टी बांसुरी
प्रदीप चौधरी जजपा चाबी
बिरेश कुमार सिंह जनता दल युनाइटेड तीर
मनोज भारती लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ऑटो रिक्शा
रणधीर सिंह अखिल भारतीय किसान मजदूर पार्टी ट्रैक्टर चलाता किसान
श्याम मंडल बहुजन मुक्ति पार्टी कोट
ललित नागर निर्दलीय हाथ गाड़ी
सोनू कुमार निर्दलीय अनानास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed