फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   election final

हरियाणा का रण : धीमी गति से चलता रहा मतदान

Mon, 21 Oct 2019 11:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
election final
फरीदाबाद सारन गांव में मतदान करने के लिए लाईन में लगी महिलाएं । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। विधानसभा चुनावों के लिए सोमवार को हुए मतदान में शहरवासी एक बार फिर फिसड्डी साबित हुए। सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शुरू से ही काफी धीमी गति से चला। दोपहर बाद मतदान में तेजी आई। शहरी क्षेत्र के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं का उत्साह देखने लायक था। ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केंद्रों में सुबह से ही लंबी कतारें लगी थीं। जिले में कुल 54.45 फीसदी मतदान हुआ जबकि 2014 के चुनाव में 62 प्रतिशत वोट पड़े थे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान चुनाव कंट्रोल रूम में 1700 से ज्यादा शिकायतें भी पहुंची, मगर ज्यादातर शिकायतें बूथ न मिलने और पर्ची न मिलने से संबंधित थी। कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम की खराबी के कारण वहां थोड़ी देर से मतदान प्रक्रिया शुरू हो सकी। हालांकि पूरी मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन

शाम छह बजे प्रदेश में मतदान के मामले में गुरुग्राम के बाद सबसे कम मत प्रतिशत 54.21 फरीदाबाद का है, जबकि 2014 में यह 62 प्रतिशत था। मतदान के मामले में पृथला विधानसभा सीट के मतदाताओं ने बाजी मारी और वहां 62.75 प्रतिशत मतदान किया, जबकि सबसे कम मतदान फरीदाबाद सीट पर 48.20 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए जिले की छह विधानसभा सीटों पर सोमवार को 69 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। हालांकि मतदान के मामले में फरीदाबाद काफी पीछे रहा। जिले में सोमवार को शाम छह बजे तक चुनाव विभाग के अधिकारियों ने 54.21 प्रतिशत मतदान की पुष्टि की। इसके कुछ बढ़ने की भी संभावना है क्योंकि कई बूथों पर देर तक मतदान प्रक्रिया जारी रही।
धीमी गति से चला मतदान
- जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर मतदान काफी धीमी गति से चला। पहले दौर में सुबह 7 से 9 बजे तक पृथला में 21.95 फीसदी, एनआईटी में 22.50, बड़खल में 11.23, बल्लभगढ़ में 18.90, फरीदाबाद में 12.26 और तिगांव में 15.60 फीसदी तक मतदान हुआ था।
- इसके बाद 11 से 1 बजे के बीच पृथला में 47.25, एनआईटी में 36.35, बड़खल में 17.23, बल्लभगढ़ में 30, फरीदाबाद में 21.37 और तिगांव में 22.30 फीसदी वोटिंग हुई।
- दोपहर एक से तीन बजे के बीच पृथला में 56.20, एनआईटी में 42.38, बड़खल मे 27.29, बल्लभगढ़ में 45.60, फरीदाबाद में 30.52 और तिगांव में 34.20 प्रतिशत मतदान हुआ।
- दोपहर तीन से पांच बजे के बीच में पृथला में 62.75, एनआईटी में 51.80, बड़खल में 51.30, बल्लभगढ़ में 47, फरीदाबाद में 42.35 और तिगांव में 48.38 प्रतिशत मतदान हुआ।

- शाम छह बजे चुनाव खत्म होने तक पृथला में 62.75, एनआईटी में 60, बड़खल में 51.30, बल्लभगढ़ में 52, फरीदाबाद 48.20 और तिगांव में 53.12 प्रतिशत मतदान हुआ।
विधानसभावार वर्ष 2019 और 2014 के मत प्रतिशत
विधानसभा 2019 2014
पृथला 62.75 फीसदी 73.01 फीसदी
एनआईटी 61.42 फीसदी 66.96 फीसदी
बड़खल 51.30 फीसदी 60.23 फीसदी
बल्लभगढ़ 52 फीसदी 60.36 फीसदी
फरीदाबाद 48.20 फीसदी 59.93 फीसदी
तिगांव 53.12 फीसदी 66.07 फीसदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed