{"_id":"6779891ec0801066ed0d7efb","slug":"elderly-person-cheated-of-rs-117-lakh-in-the-name-of-credit-card-faridabad-news-c-26-1-del1005-35880-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: क्रेडिट कार्ड के नाम पर बुजुर्ग के साथ 1.17 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: क्रेडिट कार्ड के नाम पर बुजुर्ग के साथ 1.17 लाख की ठगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। क्रेडिट कार्ड के नाम पर बुजुर्ग के साथ 1 लाख 17 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। बुजुर्ग ने सेवानिवृत्त होने के बाद क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया था। थाना साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर 9 निवासी सुनील कुमार भल्ला ने बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक से सेवानिवृत्त हुए हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक में क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया था। 10 दिसंबर को उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने उनको बताया कि वह हेड ऑफिस सेक्टर 10 द्वारका से बोल रहे हैं। आरोपी ने उनके व्हाट्सएप पर एक एपीके फाइल भेजी। जिसमें पीएनबी क्रेडिट कार्ड वेरिफिकेशन के नाम पर कुछ जानकारियां भरनी थी। जिसमें उनका आधार कार्ड और पेन कार्ड नंबर पूछा गया। जिस पर बुजुर्ग को शक हुआ कि उनके साथ ठगी होने वाली है। इसी के चलते उन्होंने फोन काट दिया। आरोपी उनके फोन पर फोन करते रहे, लेकिन उन्होंने अपना फोन स्विच ऑफ कर दिया। करीब आधे घंटे के बाद जब उन्होंने अपना फोन खोला। तो उनके पास 1 लाख 17 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। यह पैसे उनके दो खातों से कटे हैं।