{"_id":"6a3eba3c8c21b334360dc49b","slug":"elderly-man-out-for-a-walk-hit-by-school-bus-injured-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73290-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: टहल रहे बुजुर्ग को स्कूल बस ने मारी टक्कर, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: टहल रहे बुजुर्ग को स्कूल बस ने मारी टक्कर, घायल
विज्ञापन
-प्राथमिकी दर्ज, बस चालक की पहचान करने में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीपीटीपी थाना पुलिस ने सोसाइटी के बाहर टहल रहे बुजुर्ग को टक्कर मारने के आरोप में स्कूल बस के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस चालक की पहचान करने में जुटी है। अडोर समृद्धि, सेक्टर-89 निवासी राजकुमार (64) ने शिकायत में बताया कि 21 जून की रात करीब आठ बजे वह सोसाइटी के सामने सड़क पर टहल रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान एक स्कूल बस ने उन्हें साइड से टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गए और उनके हाथ में चोट आई। परिजन उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर गए। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बयान देने के लिए अयोग्य बताया था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बृहस्पतिवार को उनके घर पहुंचकर बयान दर्ज किए गए है।