फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Elan of demonstration in support of Manesar workers

Faridabad News: मानेसर के श्रमिकों के समर्थन में प्रदर्शन का एलान

Sat, 11 Apr 2026 11:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Elan of demonstration in support of Manesar workers
लाठीचार्ज की निंदा की, गिरफ्तार किए गए 55 श्रमिकों को रिहा करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) की जिला कमेटी ने 16 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर बड़े प्रदर्शन का एलान किया है। यह प्रदर्शन मानेसर औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिकों की मांगों के समर्थन में किया जाएगा। यह जानकारी सीटू के जिला प्रधान निरंतर पाराशर और जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने दी।
प्रधान निरंतर पाराशर ने बताया कि 13 अप्रैल को जिला कमेटी का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिलकर श्रमिकों की मांगों का ज्ञापन सौंपेगा। उन्होंने न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी सहित प्रशासन की ओर से पुलिस बल के प्रयोग, लाठीचार्ज और कथित अवैध गिरफ्तारियों की कड़ी निंदा की। उन्होंने मांग की कि गिरफ्तार किए गए 55 श्रमिकों, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं, को जल्द रिहा किया जाए।
विज्ञापन


सीटू नेताओं ने कहा कि मजदूरों का दमन अस्वीकार्य है और यह अलोकतांत्रिक कदम है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना संविधान प्रदत्त अधिकार है। लंबे समय से मजदूरों को समय पर वेतन, न्यूनतम मजदूरी, छुट्टियां और ओवरटाइम का भुगतान नहीं मिल रहा है, जिससे बढ़ती महंगाई में उनका जीवन कठिन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि ठेका और कैजुअल श्रमिकों को बुनियादी सुविधाएं, जैसे कैंटीन और शौचालय, तक उपलब्ध नहीं हैं। श्रम विभाग पर भी उदासीनता का आरोप लगाते हुए नेताओं ने कहा कि वह मजदूरों के बजाय मालिकों का पक्ष लेता है। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक समान न्यूनतम वेतन लागू करने और 1 अप्रैल से घोषित बढ़ोतरी का लाभ सभी श्रमिकों को देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed