फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ED attaches assets worth Rs 90 crore of Indrajit Singh Yadav

Faridabad News: ईडी ने इंद्रजीत सिंह यादव की 90 करोड़ रुपये की संपत्ति की अटैच

Fri, 27 Feb 2026 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
ED attaches assets worth Rs 90 crore of Indrajit Singh Yadav
इंद्रजीत और उनकी पत्नी के नाम पर दर्ज है संपत्ति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के गुरुग्राम जोनल कार्यालय ने धन शोधन के मामले में म्यूजिक कारोबार से जुड़े इंद्रजीत सिंह यादव और उनकी पत्नी रीना कुमारी की 90.04 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को अटैच किया है। प्रोविजनल रूप से अटैच की गई संपत्तियों में इंद्रजीत सिंह यादव और उनकी पत्नी रीना कुमारी के मालिकाना हक वाले कई प्लॉट/जमीन, रिहायशी और कमर्शियल संपत्तियां शामिल हैं।
ईडी ने हरियाणा पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा इंद्रजीत सिंह यादव और उसके सहयोगियों के खिलाफ 15 से ज्यादा एफआईआर और दायर चार्जशीट के आधार पर जांच शुरू की थी। ईडी को अभी तक इंद्रजीत सिंह द्वारा अवैध रूप से की गई 110 करोड़ रुपये की कमाई का पता चला है। इन एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि मेसर्स जेम रिकॉर्ड्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक और मुख्य कंट्रोलर इंद्रजीत सिंह यादव ने 15 से ज्यादा केस और चार्जशीट दायर है। इंद्रजीत सिंह यादव कई मामलों में वॉन्टेड है। बताया जाता है कि वह अभी यूएई से काम कर रहा है।
विज्ञापन


ईडी की जांच से पता चला कि अपोलो ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और दूसरों जैसे कुछ कॉर्पोरेट घरानों ने कथित तौर पर डीघल, झज्जर में मौजूद प्राइवेट फाइनेंसर्स से प्राइवेट लोन लिए और सिक्योरिटी के तौर पर पोस्टडेटेड चेक जारी किए। जांच में यह भी पता चला कि इंद्रजीत सिंह यादव एक गुंडे और एनफोर्सर के तौर पर काम करता था, जिसने धमकियों, डराने-धमकाने और हथियारबंद साथियों-स्थानीय हथियारबंद गैंग्स का इस्तेमाल किया, जिसमें विदेश से काम करने वाले ऑर्गेनाइज्ड क्राइम सिंडिकेट शामिल थे। सैकड़ों करोड़ रुपये के इन बड़े प्राइवेट लोन विवादों का जबरदस्ती सेटलमेंट करवाया गया। इंद्रजीत सिंह यादव का नाम डीघल के एक फाइनेंसर की हत्या में भी शामिल होने का आरोप है। आरोपी ने अपने टैक्स रिटर्न में बहुत कम इनकम दिखाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed