फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ear itching is becoming a serious problem, increasing number of patients in hospital

Faridabad News: कान की खुजली बन रही गंभीर समस्या, अस्पताल में बढ़े मरीज

Tue, 21 Apr 2026 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Ear itching is becoming a serious problem, increasing number of patients in hospital
नुकीली वस्तु से खुजलाने पर बढ़ रहा संक्रमण का खतरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बढ़ती गर्मी और नमी के बीच कान में होने वाली खुजली अब लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनती जा रही है। जिला नागरिक अस्पताल में ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो कान में उंगली या नुकीली वस्तु डालकर खुजलाने के कारण संक्रमण और चोट का शिकार हो रहे हैं।



अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे मरीजों ने बताया कि शुरुआत में उन्हें हल्की खुजली महसूस होती है, जिसे वे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। सेक्टर-3 निवासी राजीव ने बताया कि उन्हें कई दिनों से कान में खुजली हो रही थी। राहत पाने के लिए उन्होंने माचिस की तीली का इस्तेमाल किया, जिसके बाद कान में तेज दर्द और सूजन हो गई। वहीं, एनआईटी क्षेत्र से आईं पूजा देवी ने बताया कि उन्होंने पिन से कान खुजलाया, जिसके बाद कान से पानी निकलने लगा और सुनने में भी दिक्कत आने लगी।
विज्ञापन



जिला नागरिक अस्पताल की ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. रत्ना प्रिया ने बताया कि ओपीडी में रोजाना करीब 250 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, जिनमें 30 से 40 मरीज कान के संक्रमण से संबंधित होते हैं। उन्होंने कहा कि कान में खुजली होने पर लोग अक्सर लापरवाही करते हैं और नुकीली वस्तुओं का इस्तेमाल करते हैं, जिससे कान के अंदरूनी हिस्से में चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि कई मामलों में मरीज तब अस्पताल पहुंचते हैं, जब संक्रमण बढ़ चुका होता है और इलाज में अधिक समय लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कान में बार-बार होने वाली खुजली को नजरअंदाज न करें और न ही किसी नुकीली वस्तु से खुजलाएं, इससे संक्रमण बढ़ सकता है और सुनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।-डॉ. रत्ना प्रिया, ईएनटी रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed