फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   E-shoe will provide facility to charge GPS and mobile

Faridabad News: जीपीएस और मोबाइल चार्ज करने की सुविधा देगा ई-जूता

Fri, 03 Nov 2023 05:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 05:51 PM IST
विज्ञापन
E-shoe will provide facility to charge GPS and mobile
जापान विज्ञान व प्रौद्योगिकी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे जिले के प्रियम
विज्ञापन

इंस्पायर पुरस्कार मानक के तहत हुआ था मॉडल का चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जापान में शनिवार से शुरू हो रहे सात दिवसीय जापान विज्ञान व प्रौद्योगिकी कार्यक्रम में भारतीय छात्र हिस्सा लेंगे। इनमें सेक्टर-81 ग्रेटर फरीदाबाद के प्रियम दास व यमुनानगर जिले से एक अन्य छात्र हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रियम का इंस्पायर पुरस्कार मानक के तहत चयन हुआ है। उन्होंने एक ऐसा ई-जूता बनाया है जो मोबाइल चार्ज करने के साथ-साथ जीपीएस की सुविधा देगा। शनिवार से 11 नवंबर तक वह जापान में रहेंगे।
केंद्र सरकार के विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से आयोजित इंस्पायर पुरस्कार मानक के तहत राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें ग्रेटर फरीदाबाद स्थित सेक्टर 81 डीपीएस स्कूल के 12वीं के छात्र प्रियम दास के माॅडल का चयन किया गया। वह जापान के सकूरा विज्ञान उच्च विद्यालय के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि इंस्पायर मानक अवार्ड कार्यक्रम के तहत प्रियम दास ने मोबाइल रिचार्ज ई-जूता तैयार किया है। इस जूते को पहनकर चलने पर मोबाइल को चार्ज किया जा सकता है। वहीं मोबाइल सिम और इंटरनेट कनेक्शन के माध्यम से जूता पहनने वाले को ट्रैक भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जूते के अंदर बैट्री, तार और कई अन्य उपकरण लगाए गए हैं। इसके साथ ही जूते में चारकोल पैक लगाया गया है, जिससे गंदगी को हटाया जा सकता है। वहीं, कंट्रोल सिस्टम से बिजली को भी बचाया रखा जा सकता है। यह जूता पहने वाले को जीपीएस सिस्टम से सुरक्षा भी मिल सकता है। उनका मानना है कि यह ई-शूज स्मार्ट बच्चों, कर्मचारियों, मजदूरों और पेशेवरों की पहली पसंद होगी। जिला विज्ञान विशेषज्ञ कृष्ण कुमार ने बताया कि इंस्पायर योजना में सरकारी और गैर-सरकारी स्कूल के छात्र हर साल अपना मॉडल प्रस्तुत करने हैं। उनमें से एक या दो मॉडल को केंद्र सरकार की ओर से चुना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed