Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dumping points for waste disposal will be set up at five locations in the city.

Faridabad News: कूड़ा निस्तारण के लिए शहर में पांच स्थानों पर बनाए जाएंगे डंपिंग पॉइंट

Sat, 31 Oct 2026 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Dumping points for waste disposal will be set up at five locations in the city.
नगर निगम स्थान चिह्नित करने के बाद तैयार करेगा निस्तारण प्लांट, हर दिन शहर से निकलता है 1250 टन कूड़ा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। शहर में कूड़े की समस्या को दूर करने के लिए अब नगर निगम शहर में जमीन चिह्नित कर रहा है। आबादी से दूर पांच स्थानों को चिह्नित करके यहां पर डंपिंग पॉइंट बनाए जाएंगे, जिससे आमजनों को किसी तरह की परेशानी न हो। यहीं पर निस्तारण प्लांट भी तैयार होंगे, जिससे सूखे और गीले कूड़े का अलग-अलग निस्तारण किया जा सके। इससे शहर में लगातार बढ़ रही कूड़े की समस्या को भी दूर किया जा सकेगा।


शहर में कूड़ा निस्तारण की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। हर दिन शहर से लगभग 1250 टन कूड़ा निकलता है, लेकिन इसके निस्तारण और इसे एकत्रित करने के लिए नगर निगम के पास कोई जगह नहीं है। निगम के अधिकारियों ने अब प्लान तैयार किया है कि शहर में आबादी से दूर पांच जगहों पर जमीन चिह्नित की जाएगी, जहां पर शहर से निकलने वाले कूड़े को एकत्रित किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त के निर्देश के बाद अधिकारियों की टीम इस योजना पर काम कर रही है और स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि दिवाली से पहले ही सारी तैयारी पूरी कर ली जाए, जिससे त्योहार के तुरंत बाद योजना पर काम शुरू कर दिया जाए।
विज्ञापन


नगर निगम के अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह ने
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed