फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Due to the negligence of the RWA chief, the society lost two court cases

Faridabad News: आरडब्ल्यूए प्रधान की लापरवाही से सोसाइटी हारी दो कोर्ट केस

Sun, 14 Sep 2025 06:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 06:10 PM IST
विज्ञापन
Due to the negligence of the RWA chief, the society lost two court cases
निवासियों ने आरडब्ल्यूए प्रधान के खिलाफ किया प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-88 स्थित एसआरएस रेजीडेंसी सोसाइटी में शनिवार देर रात काफी हंगामा हुआ। निवासियों ने आरडब्ल्यूए प्रधान विजय जसूजा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। आरोप है कि प्रधान की लापरवाही के कारण सोसाइटी दो महत्वपूर्ण केस हार गई। इस कारण सोसाइटी को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

प्रदर्शन के बाद रविवार को पी-9 पार्क में एक आपात बैठक बुलाई गई जिसमें बड़ी संख्या में सोसाइटी के निवासी जुटे। बैठक में विजय जसूजा से तत्काल इस्तीफे की मांग की गई। निवासियों ने आरोप लगाया कि आरडब्ल्यूए की ओर से समय पर वकील नियुक्त नहीं किया गया जिससे कोर्ट में सोसाइटी का पक्ष ही नहीं रखा जा सका। इसी कारण दोनों मामलों में कोर्ट ने सोसाइटी के खिलाफ फैसला सुना दिया।
विज्ञापन

कोर्ट ने 2.26 करोड़ का लगाया जुर्माना, 9 खाते किए सील

पहला केस राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में बिल्डर से इंटरेस्ट फ्री मेंटेनेंस सिक्योरिटी की वापसी को लेकर था। केस 2017 में दायर किया गया था। अब इसमें करीब नौ करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। वहीं, दूसरा केस अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत में मेंटेनेंस एजेंसी एंटेलीकेयर के खिलाफ था। वकील की नियुक्ति नहीं होने के कारण कोर्ट ने सोसाइटी पर 2.26 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही सोसाइटी के 9 बैंक खाते सील कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधान ने भी जताई नाराजगी

पूर्व आरडब्ल्यूए प्रधान जितेंद्र गर्ग ने बताया कि आईएफएमएस वाला मामला उनके कार्यकाल में शुरू हुआ था लेकिन मौजूदा आरडब्ल्यूए ने केस की सही पैरवी नहीं की। वहीं, मेंटेनेंस एजेंसी वाला केस उनके कार्यकाल से पहले का है जिसमें भी लापरवाही बरती गई और वकील तक नियुक्त नहीं किया गया।



----
विपक्षी आरडब्ल्यूए को असफल करने का प्रयास कर रहे हैं। कोर्ट में विचाराधीन मामलों में टिप्पणी करना ठीक नहीं। आईएफएमएस के पैसे को किसी भी सूरत में नहीं छोड़ा जाएगा। यह मामला अब एनसीएलटी में चल रहा है। वहीं, मेंटेनेंस एजेंसी का केस हाई कोर्ट में विचाराधीन है। -विजय जसूजा, आरडब्ल्यूए प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed