{"_id":"684c7a3c35cb60b0f60ad450","slug":"due-to-rising-heat-coolers-installed-at-power-substations-faridabad-news-c-24-1-gr11004-115359-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बढ़ती गर्मी का असर, बिजली सब स्टेशन पर लगाए कूलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बढ़ती गर्मी का असर, बिजली सब स्टेशन पर लगाए कूलर
Sat, 14 Jun 2025 12:51 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
होडल। गत सप्ताह से क्षेत्र में गर्मी का सितम सातवें आसमान पर हैं, जहां एक तरफ गर्मी बढ़ी तो दक्षिण हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम सब स्टेशन में लगे ट्रांसफर हांफने लगे। निगम के अधिकारियों ने अपने ट्रांसफार्मर को बचाने व लोगों को बिजली उपलब्ध करवाने के लिए ट्रांसफार्मर पर आधा दर्जन के करीब कूलर लगाए हैं। कूलर लगने के बावजूद क्षेत्र में अघोषित बिजली की कटौती रुकने का नाम नहीं ले रही।
दरअसल, गत सप्ताह से क्षेत्र में गर्मी का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा पहुंचा जिसके कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। वहीं, बिजली निगम के 66 केवी सब स्टेशन में लगे ट्रांसफार्मर हांफने लगे। इन ट्रांसफार्मरों में लगी केबलों में गर्मी से होने वाले नुकसान के बचाव के लिए अब पावर हाउस में रखे ट्रांसफार्मर को कूलर की मदद से ठंडा किया जा रहा है ताकि निर्बाध रूप से बिजली सप्लाई की आपूर्ति हो सके।
वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि प्रदेश में बिजली पानी को लेकर जनता पूरी तरह से त्रस्त है। शहरों में लोग बूंद-बूंद पानी व बिजली की अघोषित कटौती झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल है।