फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Due to lack of operators, buses are not running on many routes at night.

Faridabad News: परिचालकों की कमी के कारण रात को कई रूटों पर नहीं चल पा रहीं बसें

Wed, 18 Sep 2024 05:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of operators, buses are not running on many routes at night.
यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में हो रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। डिपो में परिचालकों की कमी के कारण रात के समय लोकल रूटों पर बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। इस वजह से ड्यूटी से घर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। आचार संहिता हटने के बाद डिपो में कौशल योजना के तहत 39 परिचालकों की भर्ती की जाएगी।


डिपो से हर रोज 190 बसों का विभिन्न रूटों पर संचालन किया जाता है। डिपो के पास 228 चालक व 196 परिचालक हैं। इन परिचालकों में से 20 परिचालकों का तबादला दूसरे जिले में हो गया है। जिसकी वजह से पहले 20 बसें डिपो में खड़ी रहती थीं। वहीं अब यह संख्या बढ़कर 30 हो गई है। परिचालकों की संख्या कम होने की वजह से देर शाम को 7 बजे के बाद लोकल रूटों पर चलने वाली बसों को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। जिसकी वजह से पलवल, होडल, सोहना, गुरुग्राम, अरुआ, कोराली आदि रूटों पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी होती है। यात्रियों को बसों का संचालन बंद होने की वजह से निजी वाहनों जैसे ऑटो व कैब का सहारा लेकर अपने घर तक पहुंचना पड़ता है। सोहना निवासी रानी और मयंक ने बताया कि वह सेक्टर 6 स्थित निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी ड्यूटी शाम को साढ़े 6 बजे खत्म होती है। उसके बाद वह डिपो से सोहना की बस लेकर अपने घर पर जाते थे लेकिन पिछले कई दिनों से शाम को 7 बजे सोहना रूट पर जाने वाली रोडवेज बस का संचालन बंद कर दिया गया है जिसके चलते अब वह दो ऑटो बदलकर घर पहुंचते हैं। बस बंद होने की वजह से उनको ज्यादा किराया भी देना पड़ता है। ड्यूटी इंचार्ज राम खिलाड़ी का कहना है कि आचार संहिता हटने के बाद कौशल योजना के तहत परिचालक आ जाएंगे। जिसके बाद रूटों दोबारा से बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed