{"_id":"6a4feeda3d4287863d0c76ca","slug":"due-to-continuous-rain-power-supply-was-disrupted-in-many-areas-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74440-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लगातार बारिश से कई इलाकों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लगातार बारिश से कई इलाकों की बिजली गुल
विज्ञापन
उमस और पानी की किल्लत से लोग बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में लगातार हो रही बारिश के बीच कई इलाकों में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को उमसभरी गर्मी के साथ पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। बारिश थमने के बाद बढ़ी उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।
सेहतपुर, पर्वतीय कॉलोनी, बल्लभगढ़ के कई क्षेत्र, बड़खल, बसंतपुर, पल्ला, ओल्ड फरीदाबाद, पाली, डबुआ, गाजीपुर, भारत कॉलोनी, सेक्टर-2 और सेक्टर-3 समेत कई रिहायशी इलाकों व सोसाइटियों में लंबे बिजली कट लगाए जा रहे हैं। कई स्थानों पर घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों के घरों में इनवर्टर भी जवाब दे गए। सेहतपुर निवासी मोनिका, चमन और विनेश का कहना है कि उमस के बीच बिजली नहीं होने से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पल्ला निवासी सुंदरलाल, प्रकाश और जोगेंद्र का कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने का असर जलापूर्ति पर भी पड़ा है। अधिकांश क्षेत्रों में मोटर नहीं चल पाने से लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। कई परिवारों को पेयजल के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है। बिजली विभाग के कंट्रोल रूम में दो हजार से अधिक शिकायतें पहुंच रही हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कई क्षेत्रों में घंटों बाद भी बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी। वहीं, अधीक्षक अभियंता जितेंद्र ढुल का कहना है कि लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर फॉल्ट आने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। तकनीकी टीमें प्रभावित क्षेत्रों में मरम्मत कार्य में जुटी हैं और बिजली आपूर्ति बहाल की जा रही है।