{"_id":"6afd8c47cffe634cc0091e87","slug":"dsfg-faridabad-news-c-24-1-pal1008-130279-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ:::: जिले में आज से दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ:::: जिले में आज से दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आगाज
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। युवाओं की प्रतिभा को मंच देने और कला एवं सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में बृहस्पतिवार से दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2026 का आगाज होगा। युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग हरियाणा की ओर से आयोजित यह महोत्सव बृहस्पतिवार और शुक्रवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव की मुख्य थीम नशा मुक्त युवा, विकसित भारत रखी गई है। इसमें जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों के पंजीकृत युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि महोत्सव को पूरी तरह इनडोर स्वरूप में गरिमापूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं को अपनी कला, रचनात्मकता और सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि महोत्सव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। विजेताओं को 2100 रुपये से लेकर 41 हजार रुपये तक की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
उपायुक्त ने जिले के सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों, कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों के उन युवाओं से महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है, जिन्होंने माई भारत पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है। उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और उसे बड़े मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार इस बार महोत्सव की थीम नशा मुक्त युवा, विकसित भारत रखी गई है।
