फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Drunken man caught making obscene gestures towards women roaming in the park

Faridabad News: पार्क में घूम रही महिलाओं की तरफ अश्लील इशारे करता शराबी पकड़ा

Sun, 26 Mar 2023 10:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 10:04 PM IST
विज्ञापन
Drunken man caught making obscene gestures towards women roaming in the park
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। न्यू कॉलोनी स्थित पार्क में घूम रही महिलाओं की तरफ शराबी ने अश्लील इशारे किए। पार्षद ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। कैंप थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर संजय के अनुसार न्यू कॉलोनी वार्ड नंबर 13 के वार्ड अनिल गोसांई ने शिकायत दर्ज कराई है कि 23 मार्च को एक व्यक्ति पार्क में खड़े होकर सरेआम शराब पी रहा था तथा पार्क में घूम रही महिलाओं की तरफ अश्लील इशारे कर रहा था। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। आधार कार्ड देखने पर उसकी पहचान गांव अमरौली निवासी विरेंद्र के रूप में हुई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

----
प्लॉट में खड़ी ट्रॉली हुई चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गांव चांदहट से प्लॉट में खड़ी ट्रॉली चोरी हो गई। चांदहट थाना पुलिस ने पीड़ित किसान की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस चोर की पहचान नहीं कर पाई है। जांच अधिकारी सुखबीर के अनुसार गांव चांदहट निवासी राजवीर ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके खेती के उपकरण कल्टीवेटर, हैरो, मेज, ट्रॉली, रूटावेटर उनके प्लॉट में खड़े थे। वह अपने प्लॉट के गेट का ताला लगाकर रात के समय घर आ जाते हैं। 22 मार्च को वह प्लॉट पर गए तो ट्रैक्टर की ट्रॉली गायब थी। उन्होंने अपने स्तर पर ढूंढने का प्रयास किया, परंतु कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed