फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Drug smuggler Lala arrested with a prize of fifty thousand

पचास हजार का इनामी ड्रग्स तस्कर लाला गिरफ्तार

Sat, 24 Jul 2021 06:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
Drug smuggler Lala arrested with a prize of fifty thousand
फरीदाबाद। करीब दो महीने से फरार चल रहा 50 हजार का इनामी ड्रग्स सप्लायर बिजेंद्र उर्फ लाला शुक्रवार को क्राइम ब्रांच डीएलएफ के हत्थे चढ़ गया। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि लाला सेक्टर-12 में आया हुआ है। क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने टीम गठित कर आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन

एमबीए के छात्र कविश की मौत के बाद से पुलिस उसे तलाश रही थी। लाला ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कुछ दिन पहले अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई थी। अदालत ने उसे खारिज कर दिया था। लाला को शहर का सबसे बड़ा नशे का सौदागर कहा जाता है। पुलिस का यहां तक कहना है कि शहर में नशे के कारोबार से जुए तक लगभग सभी आरोपी लाला को जानते हैं और उससे नशा खरीदते हैं। 17 मई को ओल्ड फरीदाबाद निवासी एमबीए छात्र कविश की ड्रग्स के ओवरडोज के कारण मौत हो गई थी। इस मामले में पकड़े गए आरोपियों ने बताया था कि उन्होंने ड्रग्स बिजेंद्र से ली थी। इसके बाद से ही क्राइम ब्रांच को लाला को तलाश रही थी।
विज्ञापन

लाला के फरार होने के बाद पुलिस ने उस पर पचास हजार का इनाम घोषित कर दिया। क्राइम ब्रांच ने उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। इस दौरान उससे ड्रग्स के नेटवर्क के बारे में पता लगाया जाएगा। लाला ने सेक्टर-23 मच्छी मार्केट में अड्डा बनाया हुआ है। उस पर नशे के अलावा हत्या, मारपीट, अवैध हथियार जैसे 18 मामले दर्ज हैं। इनमें से 16 मामले अकेले मुजेसर थाने के हैं। पुलिस ने 15 अक्तूबर, 2018 को उसके अड्डे पर छापा मारा था। उस दौरान करीब 19 लाख रुपये की नकदी और बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ था। लाला मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने लाला के पिता जानी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इसके बाद लाला को भी काबू कर लिया था। करीब दो साल तक जेल में रहने के बाद उसे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। जेल से बाहर आने के बाद उसने फिर से नशे का कारोबार शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed