फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Drizzle ineffective, maximum temperature reached 27 degrees

Faridabad News: बूंदाबांदी बेअसर, 27 डिग्री पर पहुंचा अधिकतम तापमान

Fri, 24 Jan 2025 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Drizzle ineffective, maximum temperature reached 27 degrees
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। अब इसे जलवायु परिवर्तन कहेंगे या कुछ और कि पिछले 4 दिनों से कड़ाके की सर्दी में भी दिन में लोग स्वेटर और जैकेट उतारने को मजबूर हो रहे हैं। इस दौरान कुछ इस कदर खिली धूप का असर है कि दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सिस से लेकर 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। पिछले 15 वर्षों में सर्दी में इतना पारा नहीं चढ़ा है।
शहर में बुधवार रात हल्की बूंदाबांदी होती रही। भोर के समय न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री रहा। बारिश के बावजूद न्यूनतम तापमान 24 घंटे में यह करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। वहीं, दिन का तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही धूप खिली रही।
विज्ञापन

इस दौरान बहुत से लोगों ने तेज धूप के चलते लोगों ने अपने स्वेटर और जैकेट भी उतार फेके या फिर कम गर्म कपड़े पहनना ही उचित समझा। वहीं पार्कों में भी खेल रहे बच्चों और अन्य लोगों ने अधिक गर्म कपड़ों का उपयोग नहीं किया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से अधिकतम तापमान इतना अधिक नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed