फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Drinking water crisis in BPTP Parkland, thousands of families troubled

Faridabad News: बीपीटीपी पार्कलैंड में पेयजल संकट, हजारों परिवार परेशान

Mon, 27 May 2024 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in BPTP Parkland, thousands of families troubled
छह से ज्यादा ब्लॉक में पेयजल आपूर्ति बाधित, टैंकरों के सहारे लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अधिकारियों और बिल्डरों की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर- 85 स्थित बीपीटीपी के छग से ज्यादा ब्लॉक में पिछले चार दिनों से पेयजल सप्लाई प्रभावित है। निवासियों के अनुसार बिल्डर शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं कर रहा है। हजारों परिवार महंगे टैंकरों के सहारे गुजर-बसर कर रहे हैं। इससे निवासियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ने लगा है।

बीपीटीपी पार्कलैंड के स्थानीय निवासी रविंद्र कुमार, रितु शर्मा, नेतपाल चंदीला और प्रफुल्ल शर्मा सहित अन्य ने बताया कि पिछले चार दिनों से पेयजल सप्लाई प्रभावित है। सेक्टर-85 स्थित ब्लॉक ए, बी, सी, डी, ई और एम ब्लॉक में पीने के पानी का संकट है, जिससे लोग परेशान हैं। एक ब्लॉक में कम से कम 300 और ज्यादा से ज्यादा एक हजार परिवार रहते हैं।
विज्ञापन

गर्मी में पानी नहीं आने के कारण लोगों का बुरा है। निवासियों का कहना है कि पानी मूलभूत सुविधाओं का आधार है, लेकिन यही लोगों को नहीं मिल पा रहा है। बिल्डर और अधिकारियों से बार-बार शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। यदि जल्दी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोग सड़क पर उतरकर रोष जताएंगे और प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अव्यवस्था के कारण टैंकरों के सहारे लोग

लोगों ने बताया कि चार दिनों से पेयजल किल्लत बनी हुई है। सेक्टर के लगभग छह से ज्यादा ब्लॉक में हजारों परिवार पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। बिल्डर ब्लॉक में टैंकर भेजने के नाम पर केवल खानापूर्ति करता है। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले करीब 15 दिन तक मोटर खराब रही थी, जिससे लोगों का बुरा हाल रहा था, एक बार फिर दिक्कत शुरू हो गई है। गर्मी में लोग पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। बीपीटीपी के वरिष्ठ उप प्रधान रोहित मोहन ने बताया कि कुछ हिस्सों में निगम की ओर से पेयजल समस्या है। समाधान की कोशिश की जा रही है। जल्द लोगों को राहत मिलेगी।
----------------------
पानी की समस्या के कारण ब्लॉक के 300 से ज्यादा परिवार प्रभावित हैं। जहां एक ओर लोगो के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं महंगे टैंकरों के कारण निवासियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है। -नवीन सरीन, स्थानीय निवासी, ए ब्लॉक।


सेक्टर-85 के लोगों के बीच पानी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। स्थाई समाधान नहीं होने के कारण गर्मी में लोग बेहाल हैं। बिल्डर लोगों की समस्याओं को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। -अन्नया, स्थानीय निवासी, ए ब्ल़ॉक।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed