फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Drink a little in winter...

Faridabad News: सर्दियों में थोड़ी-थोड़ी पिया करो...

Fri, 16 Jan 2026 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Drink a little in winter...
अत्यधिक शराब का सेवन हृदय के लिए बन सकता है गंभीर खतरा
विज्ञापन

अस्पताल में प्रतिदिन कई मरीज बेचैनी, घबराहट और तेज धड़कन की समस्या को लेकर पहुंच रहे हैं
संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सर्दी के मौसम में शराब का अत्यधिक सेवन हृदय के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। त्योहारों और खास मौकों पर जरूरत से ज्यादा शराब पीने से दिल की धड़कन अनियमित हो सकती है, जिसे हॉलिडे हार्ट सिंड्रोम कहा जाता है। इस स्थिति में व्यक्ति को घबराहट, सीने में बेचैनी और दिल की धड़कन तेज या अनियमित होने जैसी शिकायतें हो सकती हैं।



निजी अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. गजेंद्र कुमार गोयल ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन कई मरीज बेचैनी, घबराहट और तेज धड़कन की समस्या को लेकर पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि सर्दियों में शराब का अधिक सेवन इन समस्याओं को और बढ़ा देता है, जिससे दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।
विज्ञापन




डॉ. गजेंद्र गोयल ने बताया कि लगातार या अत्यधिक शराब पीने से कार्डियोमायोपैथी जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है, जिसमें दिल की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं और शरीर में रक्त पंप करने की क्षमता घट जाती है। डाइलेटेड कार्डियोमायोपैथी की स्थिति में दिल की दीवारें फैलकर पतली हो जाती हैं, जिससे रक्त संचार प्रभावित होता है और हार्ट फेल या अचानक दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शराब से ठंड में शरीर गर्म रहता है की धारण गलत
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह धारणा गलत है कि शराब से ठंड में शरीर गर्म रहता है। शराब पीने से कुछ समय के लिए गर्माहट का एहसास जरूर होता है, लेकिन बाद में शरीर का मुख्य तापमान गिरने लगता है, जिससे हाइपोथर्मिया का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही शराब शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी कमजोर कर देती है, जिससे सर्दी के मौसम में संक्रमण का जोखिम और बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed