फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Door-to-door verification will take place until July 24.

Faridabad News: 24 जुलाई तक होगा घर-घर सत्यापन

Tue, 14 Jul 2026 11:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Door-to-door verification will take place until July 24.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम का संशोधित शेड्यूल जारी किया है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अब 24 जुलाई तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इसी अवधि में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण और पुनर्व्यवस्था का कार्य भी पूरा किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 31 जुलाई को होगा। इसके बाद 31 जुलाई से 30 अगस्त तक मतदाता नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन के लिए दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। इनका निस्तारण 28 सितंबर तक किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 अक्टूबर 2026 को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article