{"_id":"611d087b8ebc3e7a183716d2","slug":"document-verification-stuck-due-to-delay-in-update-faridabad-news-noi599727133","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपडेट में देरी से अटका दस्तावेज सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपडेट में देरी से अटका दस्तावेज सत्यापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। उच्च शिक्षा विभाग के दाखिला आवेदन पोर्टल की परेशानी कम नहीं हो रही। लगातार तीसरे दिन छात्रों को परेशानी झेलनी पड़ी। बुधवार से दस्तावेज सत्यापन शुरु हुआ। कई छात्र इसमें सफल हुए तो कई दस्तावेज की जानकारी पोर्टल पर अपडेट न होने से परेशान रहे। वहीं कई कॉलेजों तक छात्रों के आवेदन की जानकारी नहीं पहुंच रही। ऐसे में पहले दिन से ही दस्तावेज सत्यापन में परेशानी रही। प्रबंधकों का कहना है कि पोर्टल की समस्या बनी हुई है।
उच्चतर शिक्षा विभाग (डीएचई) की ओर से कॉलेज दाखिला आवेदन के लिए छात्रों को दस दिन का समय दिया गया है। इसमें से तीन दिन बीत चुके हैं। अगले एक सप्ताह पोर्टल सुचारू रूप से संचालित होता है तो करीब सात हजार सीटों पर आवेदन की स्थिति जिले में साफ हो सकेगी। अभी तक कॉलेज विशेष में आवेदन की स्थिति स्पष्ट नहीं है। यह डेटा भी कॉलेज प्रबंधन के पास नहीं है। इसकी जानकारी अपडेट करने से पहले ही पोर्टल की स्पीड मंद पड़ रही है। ऐसे में छात्रों के साथ-साथ कॉलेज प्रबंधन भी परेशानियों से जूझ रहा है।
आवेदन पोर्टल को पूरी तरह से ऑनलाइन किया गया है। ऐसे में छात्र अपने मोबाइल, साइबर कैफे सहित अन्य किसी निजी डिवाइस से आवेदन कर सकते हैं। कॉलेजों में इस बार आवेदन की सहूलियत नाम मात्र है। ज्यादातर कॉलेजों ने परेशानी के समाधान के लिए नोडल नियुक्त कर दिए हैं। बावजूद इसके कॉलेज की कंप्यूटर लैब को आवेदन के लिए पूरी तरह से नहीं खोला गया है। छात्रों को अपने स्तर पर ही आवेदन के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
वर्जन-
फिलहाल दाखिला आवेदन की स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसकी जानकारी अपडेट बाद में होगी। दाखिला नोडल अधिकारी छात्रों के संपर्क में हैं। इनसे बात कर समाधान में लगे हुए हैं। - एमके गुप्ता, नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा