{"_id":"5da756a08ebc3e93d33e7b0c","slug":"doctor-has-charged-in-negligence-faridabad-news-noi4677523131","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप
फरीदाबाद। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में होमियोपैथी विभाग के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। यह आरोप एक महिला ने लगाए। पीड़ित का कहना है कि वह अपने पति का ब्लड प्रेशर (बीपी) का इलाज करवाने अस्पताल लाई थी, आज नौबत यहां तक पहुंच गई कि उनका लीवर में इंफेक्शन हो गया। इस बाबत उन्होंने डीन को शिकायत की है। डीन ने उन्हें मरीज को अस्पताल में भर्ती कर बेहतर इलाज उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है।
सेक्टर-42 ग्रीनवैली निवासी रितु अग्रवाल ने बताया कि यहां उनका होमियोपैथिक विभाग में इलाज चल रहा है। एक साल पहले वह अपने पति प्रदीप को बीपी का इलाज करवाने के लिए अस्पताल लाई थीं। होमियोपैथी विभाग के डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। धीरे-धीरे पति के हाथ पैैर सूजने लगे और मोटापा बढ़ गया। करीब एक माह पहले यहां डॉक्टर ने उनकी एलएफटी की जांच करवाई। जांच में पति को पीलिया की पुष्टि हुई, मगर इस संबंध में डॉक्टर ने उन्हें कुछ नहीं बताया। तकलीफ बढ़ने पर उन्होंने पति का दिल्ली के अस्पताल में जांच करवाई तो वहां डॉक्टर ने लीवर में इंफेक्शन बताया। बुधवार को उन्होंने मामले की मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ असीम दास को शिकायत दी।
वर्जन-
पीड़ित रितु अग्रवाल के पति प्रदीप शराब का सेवन करते हैं। इस कारण उनके लीवर में इंफेक्शन हो सकता है। प्रदीप का दिल्ली स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा है। मरीज के इलाज के कागजात को देखकर उसे अस्पताल में भर्ती करने के लिए कहा गया है। - डॉ. असीम दास, डीन, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल