फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Doctor cheated of Rs 30 thousand by booking fake flight ticket

Faridabad News: फ्लाइट की फर्जी टिकट बुक कर डॉक्टर से 30 हजार की ठगी

Mon, 06 May 2024 11:41 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Mon, 06 May 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Doctor cheated of Rs 30 thousand by booking fake flight ticket
- मरीज के इलाज के लिए बैंकॉक जा रहे थे पीड़ित, केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एक मरीज के इलाज के लिए बैंकॉक जा रहे डॉक्टर से साइबर ठगों ने करीब तीस हजार रुपये ठग लिए। डॉक्टर ने विदेश जाने के लिए एजेंट का नंबर ऑनलाइन ढूंढा था। आरोपी ने डॉक्टर को फ्लाइट का टिकट भेजकर पैसे ले लिए। बाद में कहा टिकट कैंसिल हो गया है। पैसे रिफंड मांगने पर आरोपी ने डॉक्टर को धमकी देने के बाद फोन नंबर ब्लॉक कर दिया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुजेसर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सेक्टर-22 निवासी डॉ. महेश अधलखा के अधिवक्ता अमित दूबे ने बताया मार्च 2024 में डॉक्टर को अपने एक मरीज के इलाज के लिए बैंकॉक जाना था। उन्होंने ऑनलाइन टिकट एजेंट का नंबर निकालकर फोन किया। जनकपुरी निवासी उमेश बेदी की ट्रैवल एजेंसी के नंबर पर उन्होंने बात कर बैंकॉक जाने के लिए पैकेज की पूछताछ की। उमेश ने फ्लाइट और होटल बुकिंग के लिए कुल 29 हजार 500 रुपये का कोटेशन बनाया और पैसों का भुगतान एडवांस करने के लिए कहा।
विज्ञापन

6 मार्च को डॉक्टर ने 18,500 रुपये आरोपी के खाते में भेज दिए। पैसे लेने के बाद आरोपी ने उन्हें फ्लाइट का टिकट भेजा। होटल बुकिंग की जानकारी मांगने पर आरोपी ने पहले भुगतान करने के लिए कहा। डॉक्टर ने 11 हजार रुपये दोबारा से ट्रांसफर कर दिए। आरोप है 9 मार्च को आरोपी एजेंट ने फोन कर कहा आपका टिकट कैंसल हो गया है। इसके बारे में आरोपी ने कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया। पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने डॉक्टर को धमकाकर उनका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर ने मामले की शिकायत मुजेसर थाने में दी। थाने से फोन जाने पर आरोपी ने डॉक्टर को पांच हजार रुपये वापस कर दिए। पूरा पैसा लौटाने के लिए कुछ वक्त मांगा और बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। डॉक्टर का आरोप है इसके बाद पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर मुजेसर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

06जेएनडी01: कुलपति डाॅ. रणपाल सिंह को बधाई देते हुए विश्वविद्यालय स्टाफ। संवाद

06जेएनडी01: कुलपति डाॅ. रणपाल सिंह को बधाई देते हुए विश्वविद्यालय स्टाफ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed