{"_id":"6a2c43ea44b7e7a7610c11a1","slug":"discovery-of-young-man-body-by-canal-in-kasna-has-caused-stir-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: नहर किनारे शाम को मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; परिवार बोला- ये मौत नहीं हत्या है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: नहर किनारे शाम को मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; परिवार बोला- ये मौत नहीं हत्या है
Fri, 12 Jun 2026 11:09 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:09 PM IST
सार
कासना में नहर किनारे एक युवक का शव मिला। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान हो गई है। युवक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। जिससे मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
नहर किनारे मिला युवक का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासना में शुक्रवार को नहर किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दनकौर क्षेत्र के डोला राजपुरा गांव निवासी 25 वर्षीय हुजैब पुत्र मुजम्मिल के रूप में हुई है। युवक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। जिससे मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। कासना कोतवाली पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को क्षेत्र में नहर के किनारे एक युवक का शव पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन
जांच के दौरान मृतक की पहचान हुजैब पुत्र मुजम्मिल निवासी गांव डोला राजपुरा के रूप में हुई। पुलिस ने तुरंत परिजनों को सूचना दीजिसके बाद परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। प्राथमिक जांच में मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। हालांकि पुलिस ने अभी मौत के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
बताया गया है कि हुजैब अविवाहित था। वह किन परिस्थितियों में नहर के पास पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई, इसे लेकर पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। मृतक के पिता ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बेटे की मौत पर संदेह जताया है।
कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल का कहना है कि तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।