फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dirt spread from the garbage heap outside the Government Girls Senior Secondary School

Faridabad News: राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बाहर लगे कूड़े के ढेर से फैली गंदगी

Tue, 21 Oct 2025 07:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 07:07 PM IST
विज्ञापन
Dirt spread from the garbage heap outside the Government Girls Senior Secondary School
स्कूल का दूसरा गेट बंद होने के कारण लोग फेंक देते हैं कूड़, बीमारियों का बढ़ा खतरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पटौदी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बंद पड़े गेट के सामने कूड़े का ढेर लगा हुआ है। इससे एक ओर बदबू फैल रही है तो दूसरी ओर बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है। कूड़े का यह ढेर स्थानीय लोगों और स्कूल प्रशासन के लिए बड़ी समस्या बन चुका है।
प्रधानाचार्य अभय सिंह ने बताया कि स्कूल के दो गेट हैं जिनमें से एक गेट से छात्राएं आती-जाती हैं। वहीं, दूसरा गेट गुरुग्राम रोड की ओर है जो फिलहाल बंद पड़ा हुआ है। इस गेट का उपयोग स्कूल के कार्यक्रमों व अन्य गतिविधियों के दौरान किया जाता है लेकिन गेट अधिकतर समय बंद होने के कारण लोग कूड़ा फेंक देते है। यह कूड़ा काफी ज्यादा एकत्रित हो गया है। इससे स्कूल प्रबंधन को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। साथ ही क्षेत्र में भी बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य का कहना है कि समस्या को लेकर नगर परिषद को दो-तीन बार लिखित शिकायत दे चुके हैं लेकिन पिछले छह माह से कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब परिषद स्तर पर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पटौदी विधायक बिमला चौधरी को भी मामले से अवगत कराया गया लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। विद्यालय प्रशासन ने विधायक से मांग की है कि नगर परिषद को जल्द निर्देश दिए जाएं ताकि स्कूल के बाहर फैली गंदगी को हटाकर छात्रों व स्टाफ को स्वच्छ वातावरण मिल सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल के बाहर गंदगी और रेहड़ियों के कारण सड़क से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। नगर परिषद को इस मामले में तुरंत कदम उठाना चाहिए ताकि क्षेत्र में स्वच्छता और स्वास्थ्य का माहौल बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed