{"_id":"69e51a49d95cec3f6607105e","slug":"difficult-to-reach-home-after-evening-in-faridabad-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67976-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फरीदाबाद में शाम के बाद घर तक पहुंचना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फरीदाबाद में शाम के बाद घर तक पहुंचना मुश्किल
विज्ञापन
ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर शाम 7:00 बजे के बाद यात्रियों को घर जाने के लिए नहीं मिलती स
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में शाम सात बजे के बाद लोगों का घर पहुंचना मुश्किल हो रहा है। ओल्ड फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन, बड़खल मोड़ मेट्रो स्टेशन, बल्लभगढ़ बस अड्डा और फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से रात को घर जाने के लिए कोई सार्वजनिक परिवहन की सुविधा नहीं मिलती है। ज्यादातर ऑटो और ई-रिक्शा साझा सवारी में नहीं चलते, बल्कि निजी तौर पर बुक होकर ही जाते हैं। जो कुछ साझा सवारी में चलते भी हैं, वे तीन की जगह पांच-छह लोगों को बैठाते हैं और पूरी सवारी भरने तक खड़े रहते हैं। इस कारण यात्रियों को 30 से 45 मिनट तक इंतजार करना पड़ता है। यात्रियों का कहना है कि ओल्ड फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन से एनआईटी और सेक्टर 21सी जैसे इलाकों में जाने के लिए शाम के समय साझा ऑटो मिलना मुश्किल हो जाता है। वहीं बल्लभगढ़ बस अड्डा से सेक्टर तीन तक भी यही स्थिति बनी रहती है।
दूसरी ओर, कार और बाइक टैक्सी सेवाएं भी राहत नहीं दे पा रही हैं। कई बार वाहन मिलते ही नहीं, और अगर मिलते हैं तो किराया काफी ज्यादा मांगा जाता है, जो आम लोगों के बजट से बाहर होता है। दिन और रात के किराये में भी बड़ा अंतर है। दिन में 20-30 रुपये में तय होने वाली दूरी के लिए शाम के बाद 80 से 150 रुपये तक देने पड़ते हैं, जबकि कार से जाने पर 200-300 रुपये तक खर्च हो जाता है।
महिलाओं के लिए यह स्थिति और भी कठिन हो जाती है, क्योंकि रात के समय सुरक्षित साधन मिलना मुश्किल होता है।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि मेट्रो स्टेशन और बस अड्डों से रात के समय भी तय किराये पर पर्याप्त संख्या में ऑटो, ई-रिक्शा और छोटी बस सेवा चलाई जाए, ताकि लोगों को घर तक पहुंचने में आसानी हो सके। कुल मिलाकर, फरीदाबाद में अंतिम दूरी की सुविधा अब भी बड़ी समस्या बनी हुई है, जिससे रोजाना हजारों यात्रियों को समय और पैसे दोनों का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
-- -
ओल्ड फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन से एनआईटी फरीदाबाद जाने के लिए शाम सात बजे के बाद शेयरिंग ऑटो नहीं मिलते, जो मिलते हैं वो केवल रिजर्व में चलते हैं।-अंकिता
बल्लभगढ़ बस अड्डा से सेक्टर 3 फरीदाबाद तक ऑटो चालक 3 की जगह 6 सवारी बैठाते हैं और पूरी सवारी भरने के बाद ही 30-40 मिनट में चलाते हैं।-प्रिया
फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से सेक्टर 21सी फरीदाबाद के लिए बाइक टैक्सी बुक करने पर अक्सर आती नहीं, और अगर आती है तो किराया बहुत ज्यादा दिखाती है।-अमन
बड़खल मोड़ मेट्रो स्टेशन से ग्रीनफील्ड कॉलोनी तक कैब मिलना मुश्किल है, और अगर मिल भी जाए तो 200-300 रुपये तक किराया मांगते हैं।-रश्मि