{"_id":"6afd8bcddcd8ce8cb0089504","slug":"dfsg-faridabad-news-c-24-1-pal1008-130276-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 8.20 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 8.20 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) फरीदाबाद की टीम ने गांव सौंफता से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी आरिफ के पास से 8.20 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के अनुसार, मंगलवार को टीम गदपुरी टोल प्लाजा के पास मौजूद थी। उन्हें सूचना मिली कि आरिफ अपने मकान के बाहर स्मैक बेच रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर आरिफ को काबू कर लिया। एनडीपीएस एक्ट के तहत नोटिस देने के बाद आरोपी ने राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी की इच्छा जताई। इसके बाद बीडीपीओ पलवल नरेश कुमार की मौजूदगी में तलाशी ली गई। आरोपी की जींस की जेब से प्लास्टिक पाउच में स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।